TVS Apache RTR 160 और RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट भारत में लॉन्च हुए हैं। RTR 160 को TCS और RTR 160 4V को गूगल मैप्स मैप मिररिंग जैसे नए फीचर्स मिले हैं।
TVS Apache RTR 160 Price and Variants
टीवीएस (TVS) ने अपाचे RTR 160 रेंज में दो नए टॉप-एंड वेरिएंट जोड़े हैं। अपाचे RTR 160 डुअल-चैनल ABS (TCS डिस्प्ले के साथ) की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹1,27,990 है। यह वेरिएंट मैट ब्लैक, पर्ल व्हाइट, आर्कटिक टील और ग्रेनाइट ग्रे रंगों में उपलब्ध है। इसमें लाल अलॉय व्हील्स के साथ मैट ब्लैक और पर्ल व्हाइट विकल्प मिलते हैं।
दूसरी ओर, RTR 160 4V TFT (मैप मिररिंग फीचर के साथ) की कीमत ₹1,41,440 है। इसे आर्कटिक टील (शैम्पेन गोल्ड अलॉय व्हील्स), मैट ब्लैक, रेसिंग रेड और मरीन ब्लू रंगों में पेश किया गया है।
Features and Engine
अपाचे RTR 160 के नए वेरिएंट में अब ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम यानी TCS दिया गया है। इसके अलावा बाइक में हैजर्ड लैंप और एलईडी टर्न इंडिकेटर भी जोड़े गए हैं। बाइक के मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले वाला 159.7cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 2-वाल्व इंजन मिलता है, जो 15.82 bhp की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क देता है।
वहीं, RTR 160 4V में गूगल मैप्स मैप मिररिंग फीचर जोड़ा गया है। इसके साथ पैनिक ब्रेक अलर्ट और USB टाइप-C चार्जिंग केबल भी मिलता है। RTR 160 4V का इंजन भी पहले जैसा ही है। इसमें 159.7cc, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन मिलता है, जो 17.55 bhp की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क देता है।
यह भी पढ़ें- नई कावासाकी Z650RS भारत में ₹7.83 लाख में लॉन्च
