Site icon Motor Mative

Vida VX2 Go: 128KM IDC रेंज और 65 मिनट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

Hero Vida VX2 Go Fixed Battery electric scooter with 128 km range and DC fast charging

Vida VX2 Go Fixed Battery: हीरो मोटोकॉर्प ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए विडा VX2 ई-स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नया VX2 Go 3.1 kWh फिक्स्ड बैटरी के साथ आता है और इसकी कीमत 1.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Fixed Battery Pack

नए विडा VX2 में 3.1kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज होने पर IDC प्रमाणित 128 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। ऐसे में रोजाना शहर के भीतर आने-जाने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

यह भी पढ़ें- TVS रेडर Doctor Doom Edition भारत में लॉन्च, Marvel थीम और नए रंग के साथ कीमत ₹95,320

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 65 मिनट का समय लगता है। इससे लंबे इंतजार की जरूरत कम हो जाती है और स्कूटर जल्दी दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।

Performance

विडा VX2 फिक्स्ड बैटरी वेरिएंट में वही 6kW इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो इसके अन्य वैरिएंट्स में मिलती है। यह मोटर स्कूटर को 70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचाने में सक्षम है। इसके साथ शहर के दैनिक उपयोग में स्मूद और पर्याप्त प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है।

Vida VX2 Go Fixed Battery variant Features

फीचर्स की बात करें तो नए वैरिएंट में 27.2 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 4.3 इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। यह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जिससे राइडिंग अनुभव और भी सुविधाजनक बनता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Yezdi Adventure लॉन्च, मिले ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स

Exit mobile version