Motor Mative

VinFast VF 6 और VF 7 को मिले तीन नए कलर, पुराने शेड्स की हुई छुट्टी

विनफास्ट (VinFast) ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 के कलर ऑप्शन अपडेट किए हैं। दोनों EV को तीन नए रंग मिले हैं। वहीं, कंपनी ने दो पुराने रंगों को लाइनअप से हटा दिया है। खास बात यह है कि इस बदलाव के साथ कारों के इंजन, बैटरी या फीचर्स में बदलाव नहीं हुआ है।

VinFast VF 7 Moonlight Ocean colour

VinFast VF 6 and VF 7 New Colours

विनफास्ट ने दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए सोलर रेड और आइवी ग्रीन कलर पेश किए हैं। इसके अलावा, लाइनअप में मूनलाइट ओशन नाम का नया शेड भी शामिल किया गया है। सोलर रेड ने पुराने क्रिमसन रेड कलर की जगह ली है। वहीं, आइवी ग्रीन को अर्बन मिंट के विकल्प के तौर पर जोड़ा गया है। दोनों नए शेड पुराने रंगों की तुलना में ज्यादा गहरे नजर आते हैं। इसके साथ ही मूनलाइट ओशन नया कलर ऑप्शन है। इससे दोनों एसयूवी में कुल सात कलर विकल्प हो गए हैं। यानी ग्राहकों के पास अब अपनी पसंद के रंग चुनने के लिए ज्यादा विकल्प हैं।

Battery Pack And Range

विनफास्ट VF 6 में 59.6kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसे अलग-अलग पावर आउटपुट वाले विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसके शुरुआती वेरिएंट 174bhp की पावर देते हैं। वहीं, ज्यादा पावर वाले वेरिएंट में 201bhp का आउटपुट मिलता है। कंपनी के अनुसार, VF 6 एक बार चार्ज करने पर 468km तक की रेंज देती है।

यह भी पढ़ें- 683km रेंज के साथ महिंद्रा BE 6 फ्रीडम एडिशन लॉन्च

विनफास्ट VF 7 में भी 59.6kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, ग्राहकों को बड़ा 70kWh बैटरी पैक भी चुनने का विकल्प मिलता है। कंपनी VF 7 को तीन प्रमुख वेरिएंट रेंज में पेश करती है। इसके बड़े बैटरी पैक के साथ एसयूवी की दावा की गई रेंज 532km तक पहुंचती है। VF 7 की खास बात इसका डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप है। नए रंगों के अलावा विनफास्ट VF 6 और VF 7 में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Exit mobile version