Site icon Motor Mative

₹41.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron Life, दमदार इंजन के साथ बनी R-Line का सस्ता विकल्प

Volkswagen Tayron Life 5-seater premium SUV launched in India at Rs 41.99 lakh

Volkswagen Tayron Life अब भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गई है। यह SUV उन ग्राहकों के लिए लाई गई है, जो Tayron की प्रीमियम क्वालिटी चाहते हैं लेकिन R-Line की अतिरिक्त कीमत नहीं चुकाना चाहते। नई 5-सीटर SUV दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ बाजार में उतरी है।

फॉक्सवैगन इंडिया ने फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ (Volkswagen Tayron Life) को ₹41.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं, यह मॉडल Tayron R-Line से ₹5 लाख सस्ता है। R-Line की एक्स-शोरूम कीमत ₹46.99 लाख रखी गई है।

5-सीटर लेआउट बना सबसे बड़ा बदलाव

नई फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ में 5-सीटर केबिन दिया गया है। हालांकि, Tayron R-Line में 7-सीटर लेआउट मिलता है। यही दोनों मॉडलों के बीच सबसे बड़ा अंतर माना जा रहा है। यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें अतिरिक्त तीसरी सीट की जरूरत नहीं है।

फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ का डिज़ाइन काफी हद तक R-Line जैसा ही है। हालांकि, इसमें छोटे आकार के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। R-Line में 19-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसके अलावा, नए वेरिएंट में सिंपल बंपर दिए गए हैं। इसमें R-Line की खास बैजिंग भी नहीं मिलती। दूसरी ओर, केबिन में नया ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम देखने को मिलता है।

फीचर्स में क्या हुआ बदलाव?

नई फॉक्सवैगन टेरॉन लाइफ में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन R-Line की तुलना में कुछ बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इसमें 15-इंच की बजाय 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। वहीं, हरमन कार्डन प्रीमियम साउंड सिस्टम की जगह 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। अच्छी बात यह है कि फ्रंट सीटों का मसाज फंक्शन इस वेरिएंट में भी बरकरार रखा गया है।

इसके अलावा, कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स भी शामिल किए हैं जो इसे प्रीमियम SUV का अहसास कराते हैं। इनमें इल्यूमिनेटेड फ्रंट और रियर फॉक्सवैगन लोगो, कनेक्टेड एलईडी लाइट बार, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड फ्रंट सीट्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। यानी कुछ फीचर्स कम होने के बावजूद यह SUV लग्जरी अनुभव देने में पीछे नहीं रहती।

दरअसल, Volkswagen Tayron Life में वही इंजन मिलता है जो R-Line में दिया गया है। इस SUV में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है। साथ ही, इसमें 7-स्पीड DSG ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

Exit mobile version