Site icon Motor Mative

Volvo XC60 Facelift: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ ₹71.90 लाख में लॉन्च

Volvo XC60 Facelift नए फ्रंट बंपर और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ लॉन्च

2025 Volvo XC60 फेसलिफ्ट नए डिजाइन, अपग्रेडेड टचस्क्रीन और लग्जरी फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई।

Volvo XC60 Facelift में नया फ्रंट बंपर, 11.2-इंच टचस्क्रीन, प्रीमियम फीचर्स और वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जानें एक्सटीरियर, इंटीरियर, इंजन और नए फीचर्स की पूरी डिटेल्स।

वोल्वो कार इंडिया ने अपनी लग्जरी एसयूवी Volvo XC60 फेसलिफ्ट को ₹71.90 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह सेकंड-जेनरेशन मॉडल का दूसरा फेसलिफ्ट है, जो लगभग 3 साल बाद पेश किया गया है और इसके ग्लोबल डेब्यू के सिर्फ 5 महीने बाद भारत में लाया गया है। यह एसयूवी मर्सिडीज GLC, BMW X3 और ऑडी Q5 जैसी कारों को टक्कर देती है।

Volvo XC60 Facelift एक्सटीरियर और इंटीरियर

इंजन और गियरबॉक्स

नई Volvo XC60 Facelift में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ) दिया गया है, जो 250hp पावर और 360Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें-  Honda Shine 100 DX हुई लॉन्च, ₹74,959 में मिले नए फीचर्स और दमदार लुक

Exit mobile version