महिंद्रा Thar Roxx से लेकर BMW 5 सीरीज तक, देखें राजपाल यादव का कार कलेक्शन
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद उनकी लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है।
राजपाल यादव के कलेक्शन में शामिल Mahindra Thar Roxx एक दमदार और स्टाइलिश ऑफ-रोड SUV है। इसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये से 23.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
राजपाल यादव के पास Mahindra Scorpio भी होने की खबरें हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि उनके पास Scorpio Classic है या Scorpio-N, लेकिन दोनों ही मॉडल अपनी दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बनावट के लिए मशहूर हैं।
Toyota Innova Crysta भी राजपाल यादव के कार कलेक्शन का हिस्सा बताई जाती है। यह गाड़ी फिल्मी सितारों और राजनेताओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव के पास 2012 मॉडल की Honda Accord भी हो सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राजपाल यादव के कलेक्शन में BMW 5 Series जैसी प्रीमियम सेडान भी शामिल बताई जाती है। यह कार लग्ज़री, परफॉर्मेंस और आराम का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।