2026 में स्कॉर्पियो के दोनों मॉडल और Thar को मिलेगा नया अपडेट
महिंद्रा 2026 में दो नए ICE मॉडल लॉन्च करेगी, जिसमें अपडेटेड स्कॉर्पियो का N और क्लासिक मॉडल और 3-डोर Thar का बड़ा फेसलिफ्ट शामिल है।
अपडेटेड स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) को इस साल लॉन्च किया जाएगा और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है।
एक्सटीरियर डिजाइन में हल्के बदलाव, नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड फ्रंट-रियर लुक देखने को मिल सकता है। हालांकि, इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
स्कॉर्पियो क्लासिक (Scorpio Classic) को बड़ा फेसलिफ्ट नहीं मिलेगा, बल्कि इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। यह मॉडल अपडेटेड स्कॉर्पियो एन के लॉन्च के बाद बाजार में आएगा।
क्लासिक वेरिएंट उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा जो मजबूत और पारंपरिक डिजाइन के साथ भरोसेमंद एसयूवी चाहते हैं।
स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) के साथ महिंद्रा ने एक और ICE प्रोडक्ट की घोषणा की है, जो संभवतः 3-डोर वाली थार का बड़ा फेसलिफ्ट होगा।
पिछले साल, थार (Thar) को केवल फीचर अपडेट मिला था, लेकिन इस बार इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है।