HomeBike NewsYamaha Fascino 125 और RayZR 125 स्कूटर्स को मिले नए अपडेट्स

Yamaha Fascino 125 और RayZR 125 स्कूटर्स को मिले नए अपडेट्स

Yamaha Fascino 125 और RayZR 125 स्कूटर अब नए रंग विकल्प और एडवांस्ड फीचर्स के साथ भारत में उपलब्ध हैं।

यामाहा ने अपनी 125cc Fi Hybrid स्कूटर रेंज के लिए नया अपडेट पेश किया है। अब Fascino 125 Fi Hybrid और RayZR 125 Fi Hybrid स्कूटरों में नई और एडवांस्ड स्मार्ट फीचर्स के साथ-साथ आकर्षक और चमकदार रंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। इन नए अपडेट्स के साथ स्कूटर सिर्फ दिखने में स्टाइलिश ही नहीं बल्कि राइडिंग अनुभव में भी ज्यादा कनेक्टेड और मजेदार हो गई है। अब राइडर्स को बेहतर परफॉर्मेंस, आराम और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ सड़क पर ज्यादा सुविधा और आनंद मिलेगा।

Yamaha Fascino 125 और RayZR स्कूटर:

नए रंग और स्टाइलिश अपडेट

Yamaha Fascino S 125 Fi Hybrid अब अब मैट में उपलब्ध है, जबकि  डिस्क-ब्रेक वेरिएंट मेटैलिक लाइट ग्रीन और ड्रम-ब्रेक वेरिएंट में मेटैलिक व्हाइट रंग में आती है। जबकि, RayZR 125 Fi Hybrid स्ट्रीट रैली मैट ग्रे मेटैलिक में उपलब्ध है, और डिस्क-ब्रेक वेरिएंट में स्पोर्टी सिल्वर व्हाइट कॉकटेल रंग का विकल्प है। इन नए रंगों के साथ स्कूटर का लुक और भी स्टाइलिश और आकर्षक हो गया है।

एन्हांस्ड पावर असिस्ट और हाई परफॉर्मेंस बैटरी

2025 Yamaha Hybrid स्कूटर लाइनअप में अब एन्हांस्ड पावर असिस्ट (Enhanced Power Assist) फ़ंक्शन शामिल है। यह यामाहा की ट्रू हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर आधारित है और हाई-परफॉर्मेंस बैटरी से चलती है। इसका फायदा यह है कि यह स्टार्टिंग, लोड उठाने, और चढ़ाई पर बेहतर टॉर्क और तेज़ी प्रदान करता है। इसके अलावा, स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG), साइलेंट स्टार्ट और  स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) की मदद से यह स्कूटर फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक राइडिंग भी देती है।

Yamaha NMax 125 फीचर्स और कीमत >

Yamaha Fascino 125: इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्ट कनेक्टिविटी

Fascino S प्रीमियम वेरिएंट अब कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न (TBT) नेविगेशन सुविधा शामिल है। वाई-कनेक्ट ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी संभव है, जिससे राइडर हमेशा जुड़े रहते हैं। गूगल मैप्स के साथ इंटीग्रेशन होने के कारण रियल-टाइम डायरेक्शन, इंटरसेक्शन अलर्ट और रोड नाम की जानकारी मिलती है।

वेरिएंट्स के आधार पर कीमत

वेरिएंट्सकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Fascino S 125 Fi Hybrid (Colour TFT/ TBT)₹1,02,790/-
Fascino S 125 Fi Hybrid₹95,850/-
Fascino 125 Fi Hybrid₹80,750/-
RayZR Street Rally 125 Fi Hybrid₹92,970/-
RayZR 125 Fi Hybrid₹79,340/-

नए फीचर्स और आरामदायक राइडिंग

Yamaha Fascino 125 और RayZR 125 में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, 21-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, E20 ईंधन कम्पैटिबिलिटी, और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।  फ़सिनो 125 और रेज़आर 125 स्ट्रीट रैली वेरिएंट में आंसर बैक फ़ीचर और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- E20, प्रीमियम और रेगुलर पेट्रोल: कौन सा फ्यूल है आपके वाहन के लिए बेस्ट?

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें