Yamaha FZ Rave launch: यामाहा ने भारत में अपनी नई एफजेड रेव मोटरसाइकिल लॉन्च की है जिसकी कीमत ₹1.17 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय FZ सीरीज को और मजबूत करते हुए नई यामाहा एफजेड रेव (Yamaha FZ Rave) को भारत में लॉन्च किया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.17 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसे भारत में एक साथ XSR 155 बाइक के साथ पेश किया है। यामाहा ने इस लॉन्च के दौरान अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स एयरोक्स-ई और ईसी-06 को भी दिखाया। एफजेड रेव खासतौर पर उन राइडर्स के लिए है जो एक स्पोर्टी लेकिन कम्फर्टेबल बाइक की तलाश में हैं।
Yamaha FZ Rave: डिजाइन और फीचर्स
यामाहा एफजेड रेव का डिजाइन पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बोल्ड और अट्रैक्टिव है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट यूनिट, मस्कुलर फ्यूल टैंक, और स्पोर्टी बॉडी पैनल दिए गए हैं जो बाइक को काफी प्रीमियम लुक देते हैं। यह बाइक दो कलर ऑप्शन, मैट टाइटन और मेटैलिक ब्लैक में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें नेगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो स्पीड, ट्रिप, गियर पोजिशन और फ्यूल लेवल जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है। यह बाइक युवाओं के लिए डिजाइन की गई है जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों को अहमियत देते हैं।
इंजन, परफॉर्मेंस और सस्पेंशन
नई यामाहा एफजेड रेव में 149 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 12 एचपी की पावर और 13.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। बाइक का फ्रेम डायमंड टाइप है और इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स हैं, जिन पर फ्रंट में 100 सेक्शन और रियर में 140 सेक्शन टायर लगाए गए हैं
यह भी पढ़ें- नियो-रेट्रो डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Yamaha XSR 155
यामाहा एफजेड रेव की शुरुआती कीमत ₹1.17 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह बाइक भारत में अपाचे आरटीआर 160, हीरो एक्सट्रीम 160R, और बजाज पल्सर N150 जैसी बाइक्स को सीधा टक्कर देगी। शानदार डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के साथ यह बाइक 150 सीसी सेगमेंट में यामाहा की पोजिशन को और मजबूत करने वाली है।


