Yuzvendra Chahal BMW Z4: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने ₹87.90 लाख की BMW Z4 कन्वर्टिबल खरीदी। जानिए इसके फीचर्स, इंजन, इंटीरियर और खास डिटेल्स।
Yuzvendra Chahal BMW Z4: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनकी नई लग्ज़री कार है। युजवेंद्र चहल ने हाल ही में एक शानदार BMW Z4 कन्वर्टिबल खरीदी है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹87.90 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। उन्होंने इस खास मौके को सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर सेलिब्रेट किया।
युजवेंद्र चहल का इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट
चहल ने अपनी नई BMW Z4 की डिलीवरी के दौरान माता-पिता के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि यह उपलब्धि उनके लिए इसलिए खास है क्योंकि उनके माता-पिता इस पल को करीब से देख रहे हैं। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों से साफ है कि उन्होंने BMW Z4 का थंडरनाइट मेटैलिक (Thundernight Metallic) कलर चुना है, जो इस कार को और ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है।
BMW Z4 का एक्सटीरियर डिजाइन
BMW Z4 का डिजाइन काफी अग्रेसिव और आकर्षक है। इसके फ्रंट में BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल दी गई है, जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स मिलते हैं। इसके साथ वर्टिकली प्लेस्ड एलईडी हेडलैंप और लंबा बोनट इसे एक प्योर स्पोर्ट्स कार का लुक देते हैं। पीछे की तरफ स्लिम L-शेप एलईडी टेललाइट्स, स्पॉइलर और ड्यूल एग्जॉस्ट इसे और दमदार बनाते हैं। इसके अलावा, M स्पोर्ट ब्रेक कैलिपर्स (रेड कलर), हाई ग्लॉस शैडोलाइन एलिमेंट्स और ब्लैक मिरर कैप्स इसे प्रीमियम टच देते हैं।
इंटीरियर और कम्फर्ट
BMW Z4 का केबिन पूरी तरह लग्ज़री और ड्राइवर-फोकस्ड है। इसमें हाई ग्लॉस ब्लैक ट्रिम, एम्बिएंट लाइटिंग और ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल हैं और मेमोरी फंक्शन के साथ आती हैं। स्टोरेज के लिए सीट्स के पीछे अतिरिक्त स्पेस, सेंटर आर्मरेस्ट के नीचे कपहोल्डर्स और बड़े डोर पॉकेट्स दिए गए हैं, जिससे यह कार रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी प्रैक्टिकल बनती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
BMW Z4 फीचर्स के मामले में भी काफी एडवांस है। इसमें कम्फर्ट एक्सेस, सॉफ्ट-टॉप रूफ, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और पार्किंग असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो BMW ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 पर काम करता है। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले, 3D नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है।
यह भी पढ़ें- घने कोहरे में कौन-सी हेडलाइट ज्यादा असरदार: सफेद LED या पीली?
इंजन, पावर और परफॉर्मेंस
युजवेंद्र चहल की BMW Z4 M40i Pure में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 340 हॉर्सपावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ इसकी परफॉर्मेंस काफी स्मूद और पावरफुल है।


