HomeBlogToyota Upcoming SUVs: सब्र रखिए, अगले साल भारत में एंट्री करने वाली...

Toyota Upcoming SUVs: सब्र रखिए, अगले साल भारत में एंट्री करने वाली है, टयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड और अर्बन क्रूजर ईवी

Toyota Upcoming SUVs in India: टोयोटा साल 2025 में माइल्ड-हाइब्रिड फॉर्च्यूनर और अर्बन क्रूजर ईवी को भारत में लॉन्च कर सकती है।

Toyota Upcoming SUVs in 2025: भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर अपने शुरूआती समय से लोकप्रिय एसयूवी रही है। समय-समय पर वाहन निर्माता ने इसमें कई बदलाव किए है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इस साल ताबड़तोड़ बिक्री के रिर्कार्ड हालिस करने के बेहद करीब है, इसके इन-हाउस पैसेंजर लाइनअप के सहयोग से इसे काफी बढ़ावा मिला है। घरेलू बाजार में टोयोटा साल 2025 तक माइल्ड हाइब्रिड फॉर्च्यूनर और अर्बन क्रूजर ईवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Upcoming Toyota Urban Cruiser EV

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी
टोयोटा (Toyota) जनवरी 2025 में ब्रसेल्स मोटर शो (Brussels Motor Show) के दौरान अर्बन क्रूजर ईवी (Toyota Urban Cruiser EV) को पेश करने की तौयारी में जुट गई है। वहीं यूके बाजार के लिए इसकी कीमतों की खुलासा 2025 के अंत तक किया जाना है। बता दें टोयोटा अर्बन क्रूजर का उत्पादन भारत में सुजुकी के गुजरात प्लांट में ई-विटारा के साथ होगा।

Toyota Urban Cruiser EV

टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी बैटरी-पैक
कंपनी ने टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (Toyota Urban Cruiser EV) को दो लिथियम-आयरन फॉस्फेअ बैटरी विकल्प के साथ पेश किया है। 49 kWh वेरिएंट फ्रंट-माउंटेड मोटर के साथ उपलब्ध है, जो 144 बीएचपी की पावर और 189 एनएम का टॉर्क जरनेटर करने में सक्षम है। वहीं अर्बन क्रूजर ईवी (Urban Cruiser EV) का दूसरा वेरिएंट जिसमें 61 kWh का बैटर-पैक उपलब्ध है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ एक रियर मोटर दिया गया है, जो 184 बीएचपी की ताकत और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साइज के मामले में अर्बन क्रूजर ईवी, ई-विटारा को टक्कटर देती है। इन दोनों ही कारों का डिजाइन अलग है, लेकिन प्रोफाइल एक जैसा है।

Upcoming Toyota Fortuner MHEV

टोयोटा फॉर्च्यूनर MHEV
माईल्ड हाइब्रिट टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner MHEV) पहले से ही चुनिंदा ग्लोबल मोर्केट में उपलब्ध है। इसे 2.8 लीटर 4-सिलेंडर जीडी-सीरीज डीजल इंजन के साथ 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जोड़ा गया है। अपने शुरूआती समय से ही फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भारत में पसंद की जा रही है, ऐसे में माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट इसकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा देगा। साल 2025 के अंत तक भारत में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img