2026 Toyota Innova Crysta: नई इनोवा क्रिस्टा अब भारतभर की डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। हाल ही में लॉन्च हुए इस अपडेटेड मॉडल में नए डिजाइन एलिमेंट्स और कुछ उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने MPV को पहले से अधिक प्रीमियम बनाने की कोशिश की है।

डिजाइन में हुए हैं कई छोटे बदलाव
नई इनोवा क्रिस्टा (New Innova Crysta) में फ्रंट ग्रिल का डिजाइन बदला गया है। इसके साथ ही फ्रंट और रियर बंपर गार्निश को भी नया लुक दिया गया है। वहीं MPV में ग्रेस कॉपर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा केबिन में कई जगह फॉक्स वुड इंसर्ट्स जोड़े गए हैं। इन बदलावों से वाहन पहले की तुलना में अधिक प्रीमियम महसूस होती है।
फीचर लिस्ट में जुड़े नए अपडेट
टोयोटा ने इस बार फीचर लिस्ट को भी बेहतर बनाया है। अब इनोवा क्रिस्टा में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलता है। साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया गया है। जो ड्राइवर को टायरों के एयर प्रेशर की जानकारी देता है। इससे सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव बेहतर होता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
2026 Toyota Innova Crysta में 2.4-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 148bhp की पावर और 343Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया है। वहीं, माइलेज की बात करें तो यह MPV लगभग 15kmpl तक का दावा किया गया माइलेज देती है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी गई है।
क्या यह Innova Crysta का आखिरी बड़ा अपडेट है?
दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार इनोवा क्रिस्टा को 2027 तक बंद किया जा सकता है। दूसरी ओर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पहले ही बाजार में मजबूत जगह बना चुकी है। इसी वजह से कंपनी का फोकस अब हाईक्रॉस पर अधिक दिखाई देता है। हालांकि आने वाले समय में टोयोटा इस MPV की कीमतों में एक और बढ़ोतरी कर सकती है।
यह भी पढ़ें- E85 और E100 Fuel बनेगा भारत का भविष्य, लेकिन करोड़ों वाहन मालिकों का क्या होगा?

