Site icon Motor Mative

2026 Yamaha FZ-S Fi भारत में लॉन्च, नए कलर ऑप्शन हुई पेश

2026 Yamaha FZ-S Fi in Metallic Black and Ice Storm colour options

भारत में 2026 Yamaha FZ-S Fi को नए रंगों और अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस बार बाइक के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसका लुक पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। नई Yamaha FZ-S Fi की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,29,880 रखी गई है, जबकि FZ-S Fi हाइब्रिड की कीमत ₹1,39,200 (दिल्ली एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

2026 Yamaha FZ-S Fi New Design

नई यामाहा FZ-S Fi का सबसे बड़ा बदलाव इसके नए कलर ऑप्शन हैं। स्टैंडर्ड मॉडल अब नए मेटैलिक ब्लैक रंग में उपलब्ध है। इस रंग के साथ लाल ग्राफिक्स और अलॉय व्हील्स पर रेड फिनिश बाइक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देती है। वहीं इसका मस्क्युलर फ्यूल टैंक और कॉम्पैक्ट हेडलाइट डिजाइन इस रंग के साथ और भी आकर्षक नजर आता है।

FZ-S Fi हाइब्रिड को इस बार नए आइस स्टॉर्म कलर में पेश किया गया है। यह रंग ग्रे और ब्लू शेड्स का मिश्रण है, जिसे हल्के ग्राफिक्स के साथ तैयार किया गया है। इससे बाइक का प्रीमियम लुक और ज्यादा निखरकर सामने आता है।

यह भी पढ़ें- हाईवे पर होने वाली मौतों में 4.1% की कमी, यूपी ने दर्ज की सबसे बड़ी गिरावट

इसके अलावा हाइब्रिड वेरिएंट के मौजूदा मैट ब्लैक कलर में भी नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। हालांकि इसका बेस कलर पहले जैसा ही है, लेकिन नए डेकल्स बाइक को ज्यादा स्टाइलिश बनाते हैं। यह उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है जो सिंपल लेकिन अलग दिखने वाला डिजाइन चाहते हैं।

Colour Options

अगर बात करें पूरी रेंज की, तो अपडेटेड यामाहा FZ-S Fi अब कुल पांच रंगों में उपलब्ध है। इनमें आइस स्टॉर्म, मैट ब्लैक, स्यान मेटैलिक ग्रे, मेटैलिक ब्लैक और आइस फ्लूओ-वर्मिलियन शामिल हैं। कंपनी ने ग्राहकों को अलग-अलग पसंद के हिसाब से डार्क और ब्राइट दोनों तरह के विकल्प दिए हैं।

Engine & Performance

नई यामाहा FZ-S Fi में इंजन और परफॉर्मेंस से जुड़ा कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने केवल कॉस्मेटिक अपडेट पर ध्यान दिया है। यानी बाइक पहले की तरह वही इंजन, परफॉर्मेंस और राइडिंग अनुभव देती रहेगी।

स्टैंडर्ड 2026 Yamaha FZ-S Fi की कीमत ₹1,29,880 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। वहीं FZ-S Fi हाइब्रिड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,39,200 है। नए कलर अपडेट के साथ यह बाइक अब पहले से ज्यादा फ्रेश और आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।

Exit mobile version