2026 Yamaha RayZR 125: यामाहा ने भारत में अपने 125cc स्कूटर लाइनअप को नए अपडेट के साथ पेश किया है। अपडेटेड RayZR और Fascino 125 में नए रंग, अपडेटेड ग्राफिक्स और कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। नई रेंज में RayZR, RayZR स्ट्रीट रैली, फैसिनो और फैसिनो S शामिल हैं।
अपडेटेड RayZR 125 Fi Hybrid को नए कलर ऑप्शन और ताजे ग्राफिक्स मिले हैं। इससे स्कूटर का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक और युवा खरीदारों के हिसाब से नजर आता है। वहीं, RayZR स्ट्रीट रैली का डिजाइन पहले की तरह स्पोर्टी रखा गया है। हालांकि, इसके नए टीएफटी वेरिएंट में तकनीक के मामले में बड़ा अपडेट किया गया है।
स्ट्रीट रैली वेरिएंट में कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। यह डिस्प्ले टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा के साथ आता है। दूसरी ओर, फैसिनो 125 Fi Hybrid में भी कलर टीएफटी डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आंसर बैक फंक्शन भी मिलता है। यह फीचर पार्किंग में स्कूटर ढूंढने जैसी स्थितियों में उपयोगी हो सकता है। साथ ही, नेविगेशन मिलने से रोजाना शहर में सफर करने वालों को भी सुविधा मिलेगी।
125cc Hybrid Engine
यामाहा RayZR और फैसिनो 125 में वही 125cc, फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन यामाहा के स्मार्ट मोटर जनरेटर हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करता है। इसके अलावा, स्कूटरों में एन्हांस्ड पावर असिस्ट भी मिलता है। यह जरूरत पड़ने पर बेहतर शुरुआती परफॉर्मेंस देने में मदद करता है।दोनों स्कूटरों में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है। इससे इंजन स्टार्ट करते समय पारंपरिक सेल्फ मोटर जैसी आवाज कम होती है।
इन स्कूटरों में स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम भी दिया है। ट्रैफिक या लंबे सिग्नल पर इंजन अपने आप बंद हो सकता है। इसके बाद एक्सेलरेटर देने पर इंजन दोबारा शुरू हो जाता है। यह फीचर खासकर शहर में रोजाना चलने वाले स्कूटर के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।