HomeBike Newsनए अपडेट्स के साथ पेश हुई कावासाकी निंजा 650

नए अपडेट्स के साथ पेश हुई कावासाकी निंजा 650

2027 Kawasaki Ninja 650: नई कावासाकी निंजा 650 को कंपनी ने यूके में नए अपडेट के साथ पेश किया है। बाइक में बेहतर ब्रेक, नया USD फोर्क और 4.3-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है।

Kawasaki Ninja 650 TFT instrument cluster

2027 Kawasaki Ninja 650 Brakes and Suspension

नई कावासाकी निंजा 650 (Kawasaki Ninja 650) में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट ब्रेक और सस्पेंशन में किया गया है। बाइक में अब रेडियल-माउंटेड 4-पिस्टन कैलिपर्स दिए गए हैं। पुराने मॉडल में एक्सियल-माउंटेड 2-पिस्टन कैलिपर्स मिलते थे।

नए ब्रेक सेटअप से ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और फीडबैक बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, बाइक में पहले मिलने वाले 41mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क की जगह 37mm सेपरेट फंक्शन USD फोर्क दिया गया है। कावासाकी के मुताबिक, नया फोर्क बाइक की फील और स्थिरता को बेहतर करता है। खासकर कॉर्नर में एंट्री के दौरान इसका फायदा मिलने की बात कही गई है।

इसके अलावा, बाइक में नया 4.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी जोड़ा गया है। डिजाइन के स्तर पर 2027 मॉडल को दो कलर विकल्पों में पेश किया गया है। इनमें मैटे ग्रे और लाइम ग्रीन शामिल हैं।

Engine and Price

मैकेनिकल अपडेट के बावजूद नई निंजा 650 में वही 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 68hp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

यूके में निंजा 650 की कीमत £7,499 रखी गई है। यह कीमत पिछले मॉडल के बराबर है। भारतीय रुपये में यह करीब 8.16 लाख रुपये के आसपास बैठती है। भारत में फिलहाल 2026 निंजा 650 की एक्स-शोरूम कीमत 7.91 लाख रुपये है। हालांकि, अपडेटेड निंजा 650 भारत में कब आएगी, इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 फिर टेस्टिंग के दौरान दिखी

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें