2027 Kawasaki Z650RS: नई कावासाकी Z650RS को भारत में ₹7.83 लाख की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नए मॉडल ईयर के बावजूद बाइक की कीमत, कलर और दूसरे फीचर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
2027 Kawasaki Z650RS Price
कावासाकी (Kawasaki) ने Z650RS को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अब 2027 मॉडल के रूप में लिस्ट किया है। इसकी कीमत पहले की तरह ₹7.83 लाख रखी गई है। कंपनी ने बाइक में कोई नया कलर ऑप्शन भी शामिल नहीं किया है।
नई Z650RS में हल्के ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।इस मोटरसाइकिल में 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 67bhp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Engine and Design
कावासाकी Z650RS की खास पहचान इसका नियो-रेट्रो डिजाइन है। इसमें राउंड हेडलैंप, ट्विन-पॉड कंसोल, टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक और सिंगल-पीस सीट दी गई है। इसके अलावा गोल्डन अलॉय व्हील बाइक के रेट्रो लुक को और अलग बनाते हैं। मोटरसाइकिल में 17-इंच के व्हील मिलते हैं। इसके फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है।
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क दी गई है। इनके साथ डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इस तरह 2027 मॉडल में मैकेनिकल और डिजाइन स्तर पर मौजूदा Z650RS वाला ही सेटअप जारी रखा गया है।
यह भी पढ़ें- महिंद्रा थार फेसलिफ्ट हुई टीज, नए डिजाइन के साथ फिर मचाएगी धमाल

