TVS iQube: 3.1 kWh बैटरी पैक से लैस इस ई-स्कूटर को सिंगल चार्ज पर 123km की लंबी दूरी तक आसानी से चलाया जा सकता है।
TVS मोटर कंपनी ने अपने iQube ई-स्कूटर लाइनअप का विस्तार करते हुए 3.1 kWh बैटरी वाला नया वैरिएंट पेश किया है, क्योंकि घरेलू बाजार में लगातार EV सेगमेंट में ब्रांड्स के बीच मुकाबला जोरों पर है। IDC के अनुसार, यह सिंगल चार्ज पर 123 किलोमीटर की राइडिंग रेंज देता है। इसकी कीमत 1,03,727 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसी के साथ इसमें कई अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

TVS iQube Electric Scooter:
फीचर्स
नए एडिशन के साथ iQube के कुल वेरिएंट की संख्या छह हो गई है। खास बात यह है कि 3.1 kWh वर्जन में हिल-होल्ड असिस्ट को स्टैण्डर्ड के तौर पर पेश किया गया है और यूजर के बेहतर इंटरेक्शन के लिए नया UI/UX इंटरफेस दिया गया है। iQube पोर्टफोलियो में जोड़ा गया नया वेरिएंट पहले के अपग्रेड के बाद आया है जिसमें डुअल-टोन फ़िनिश, संशोधित बैकरेस्ट और बैटरी एन्हांसमेंट शामिल हैं।
TVS iQube कलर ऑप्शन
कंपनी ने इसे 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है, जिसमें, पर्ल व्हाइट, टाइटेनियम ग्रे और दो डुअल-टोन कॉम्बिनेशन: बेज के साथ स्टारलाइट ब्लू और बेज के साथ कॉपर ब्रॉन्ज शामिल हैं।
कीमत और वेरिएंट
5-इंच की कलर TFT स्क्रीन वाले वेरिएंट को चुनने वाले खरीदारों को 1.09 लाख रुपये चुकाने होंगे, जबकि 7-इंच की डिस्प्ले चुनने पर एक्स-शोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये हो जाएगी। iQube ST में 3.5 kWh की बैटरी है और इसकी कीमत 1.28 लाख रुपये है। जो लोग बिना रिचार्जिंग रुकावट के लंबी यात्रा की तलाश में हैं, वे बड़े 5.3 kWh पैक वाले वेरिएंट को चुन सकते हैं। यह फुल चार्ज पर 212 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज देता है और इसकी कीमत 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। iQube देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है और यह ओला, एथर एनर्जी, बजाज और हीरो के विडा जैसे मॉडलों को टक्कर देता है।
यह भी पढ़ें- Tata Harrier EV Bookings आधिकारिक तौर पर शुरू, मिलेगा 1 लाख रुपये का लॉयल्टी बोनस

