होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) भारत में ₹11.80 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसमें नया ZX+ वेरिएंट और कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

Honda Elevate Facelift Design and Features
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट ग्रिल पर तीन हिस्सों में लाइट बार दिए गए हैं, जिससे कनेक्टेड लाइटिंग जैसा लुक मिलता है। रियर में नई टेललाइट्स और थोड़ा अपडेटेड फ्रंट बंपर भी दिया गया है।
केबिन में भी कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें रियर-सीट वेंटिलेशन, वायरलेस चार्जर, PM 2.5 फिल्टर और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) भी मिलते हैं।
फ्रंट सीटों को भी अपडेट किया गया है। ड्राइवर सीट में 8-वे पावर एडजस्टमेंट और पैसेंजर सीट में पावर एडजस्टमेंट दिया गया है। इंटीरियर थीम को भी अपडेट किया गया है। SUV में नया नॉर्डिक फेस्ट पर्ल कलर भी जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें- स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत ₹10 लाख से शुरू
Price and Engine
Honda Elevate Facelift की शुरुआती कीमत ₹11.80 लाख एक्स-शोरूम है। यह कीमत पुराने मॉडल के बेस वेरिएंट के बराबर है। लाइनअप में नया ZX+ वेरिएंट जोड़ा गया है, जिसकी कीमत ₹16.80 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है।
होंडा ने एलिवेट फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं। पावरट्रेन में टर्बो या हाइब्रिड विकल्प नहीं जोड़ा गया है।
एलिवेट फेसलिफ्ट भारत में ही बनाई जाती है और यहां से जापान को भी एक्सपोर्ट की जाती है। SUV को ड्यूल-टोन और सिंगल-टोन कलर विकल्पों में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें- 100km इलेक्ट्रिक रेंज के साथ मर्सिडीज मेबैक S-क्लास PHEV भारत में लॉन्च

