HomeBlogJSW मोटर्स भारत में लाएगी Jetour T2 हाइब्रिड एसयूवी

JSW मोटर्स भारत में लाएगी Jetour T2 हाइब्रिड एसयूवी

JSW मोटर्स भारत में Jetour T2 प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका बॉक्सी डिजाइन डिफेंडर और लैंड क्रूजर प्राडो जैसा है।

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी मजबूत एंट्री की तैयारी कर रही जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) जल्द ही अपनी पहली एसयूवी लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी भारत में Jetour T2 एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह एसयूवी चीन की दिग्गज कार निर्माता चेरी (Chery) के साथ साझेदारी के तहत लाई जाएगी और इसे JSW ब्रांडिंग के साथ बेचा जाएगा।

Jetour T2 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में बनने वाले JSW मोटर्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में असेंबल किया जाएगा। स्थानीय असेंबली की वजह से इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी रखा जा सकता है, जिससे यह एसयूवी भारतीय बाजार में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके।

दमदार और बॉक्सी डिजाइन

Jetour T2 एक बड़ी और मजबूत एसयूवी है, जो मोनोकॉक चेसिस पर आधारित है। इसकी लंबाई लगभग 4.7 मीटर और व्हीलबेस 2.8 मीटर है, जिससे केबिन में अच्छा खासा स्पेस मिलता है। यह एसयूवी 5 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ आएगी। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी बॉक्सी और मस्कुलर है, जो डिफेंडर और लैंड क्रूजर प्राडो जैसी प्रीमियम ऑफ-रोड एसयूवी की याद दिलाता है। इसमें स्क्वायर एलईडी हेडलैंप्स, सीधा खड़ा फ्रंट फेस, मोटे बंपर और चौड़े व्हील आर्च दिए गए हैं, जो इसे रोड पर दमदार मौजूदगी देते हैं।

प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन की ताकत

Jetour T2 भारत में प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन के साथ पेश की जाएगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 154 BHP की पावर और 220 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ दो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जिनका कुल आउटपुट 221 BHP और 390 Nm टॉर्क तक पहुंचता है। यह सेटअप न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी में भी मदद करता है।

Jetour T2: 139 KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

इसमें 26.7 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे 139 किलोमीटर (NEDC साइकिल) तक की शुद्ध इलेक्ट्रिक रेंज देती है। इसका मतलब है कि रोजमर्रा के शहर के सफर में आप बिना पेट्रोल खर्च किए सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में भी इसे चला सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हेलमेट खरीदने से पहले जान लें! भारत के बेस्ट ISI सर्टिफाइड मोटरसाइकिल हेलमेट ब्रांड्स

Jetour T2 उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो एक बड़ी, मजबूत और टेक्नोलॉजी से लैस एसयूवी चाहते हैं, लेकिन साथ ही इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का फायदा भी लेना चाहते हैं। प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की वजह से यह एसयूवी आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल SUVs का एक बेहतर विकल्प बन सकती है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें