HomeEVकाइनेटिक DX+ को मिला बड़ा अपडेट, 3.1 kWh बैटरी के साथ बढ़ी...

काइनेटिक DX+ को मिला बड़ा अपडेट, 3.1 kWh बैटरी के साथ बढ़ी रेंज

Kinetic DX+ ई-स्कूटर को अब बड़ी 3.1 kWh LFP बैटरी के साथ अपडेट किया गया है। इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 132 km है और कीमत ₹1,27,650 एक्स-शोरूम है।

Kinetic DX+ Battery and Range

काइनेटिक DX+ (Kinetic DX+) में 3.1 kWh की LFP बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 132 km है। यह रेंज पुराने 2.6 kWh बैटरी वर्जन से 24 km ज्यादा है। बैटरी के साथ 3.8 kW का हब-माउंटेड BLDC मोटर दिया गया है।

इस स्कूटर में K-Coast Tech भी मिलता है, यह सिस्टम ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा को रिकवर करती है।  DX+ में Easy Charge और रिवर्स पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें रेंज और पावर नाम के दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। काइनेटिक DX रेंज में DX 3 kWh वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,18,599 रखी गई है।

Price and Festive Offers

काइनेटिक के DX+ स्कूटर की कीमत ₹1,27,650 एक्स-शोरूम है। कंपनी ने DX रेंज के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर की भी घोषणा की है। DX 3 kWh वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹2,000 तक के फायदे मिल सकते हैं। वहीं DX+ पर ₹3,000 के लाभ दिए जा रहे हैं।

ई-स्कूटर के साथ ₹8,999 की विस्तारित वारंटी भी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा अमेजन (Amazon) कैशबैक और PME ड्राइव लाभ भी शामिल हैं। ग्राहकों को अमेजन कैशबैक के रूप में ₹5,000 और PME ड्राइव बेनिफिट के तौर पर ₹5,000 मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- लॉन्च के बाद शोरूम पहुंची नई मारुति सुजुकी बलेनो

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें