HomeCar News2026 Renault Duster भारत में लॉन्च: नए फीचर्स, दमदार इंजन और शानदार...

2026 Renault Duster भारत में लॉन्च: नए फीचर्स, दमदार इंजन और शानदार लुक के साथ वापसी

2026 Renault Duster भारत में नए अवतार में लॉन्च हो चुकी है। ग्राहक इसे मात्र 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर प्री-बुक कर सकते हैं।

रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) ने एक बार फिर भारतीय बाजार में जोरदार वापसी की है। साल 2012 में लॉन्च हुई पहली डस्टर ने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की शुरुआत की थी। हालांकि समय के साथ हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी SUVs ने इस सेगमेंट पर कब्जा कर लिया। अब तीसरी जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर (2026 मॉडल) को भारत में नए डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। रेनॉल्ट का मकसद साफ है, फिर से एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाना।

2026 Renault Duster का एक्सटीरियर डिजाइन

नई जनरेशन Renault Duster का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और प्रीमियम नजर आता है। हालांकि इसका ओवरऑल सिलुएट ग्लोबल मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन भारत के लिए इसमें कई खास डिजाइन बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में नए एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, जिनमें आईब्रो-स्टाइल डीआरएल मिलते हैं जो टर्न इंडिकेटर के रूप में भी काम करते हैं। इसके साथ फ्रंट ग्रिल पर बड़ा DUSTER बैज इसे अलग पहचान देता है।

फ्रंट बंपर में सिल्वर फिनिश दी गई है, जो पहली जनरेशन डस्टर की याद दिलाती है। वहीं पिक्सल-स्टाइल फॉग लैंप्स एसयूवी को मॉडर्न और यूनिक लुक प्रदान करते हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें चौड़ी ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, सी-पिलर पर दिए गए रियर डोर हैंडल और मजबूत फंक्शनल रूफ रेल्स मिलते हैं, जो इसे एक असली एसयूवी वाला रोड प्रेजेंस देते हैं।

पीछे की ओर एलईडी लाइट बार से जुड़े टेललैंप्स दिए गए हैं, जो ग्लोबल मॉडल में देखने को नहीं मिलते। इसके अलावा रियर वाइपर, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर इंसर्ट वाला रियर बंपर इसकी डिजाइन को और संतुलित बनाता है।

2026 Renault Duster का इंटीरियर

नई Renault Duster का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है। इसमें सीट्स, डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर लेदरेट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे केबिन का फील काफी अपमार्केट हो जाता है। इंटीरियर ब्लैक थीम में आता है, जिसमें हरे रंग की स्टिचिंग और एक्सेंट दिए गए हैं।

डैशबोर्ड ड्राइवर-फोक्स्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है। एसी वेंट्स को खास वाई-शेप डिजाइन दिया गया है, जो केबिन को अलग पहचान देता है। सेंटर कंसोल को सिंपल रखा गया है, जिसमें छोटा गियर लीवर, सिल्वर फिनिश वाले कंट्रोल बटन और सीट वेंटिलेशन स्विच दिए गए हैं। आगे और पीछे दोनों यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट और कपहोल्डर भी मौजूद हैं।

2026 Renault Duster के फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स के मामले में नई Renault Duster काफी मजबूत नजर आती है। इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 6-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स तथा पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है।

सेफ्टी के लिहाज से नई डस्टर को काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है। खास बात यह है कि रेनॉल्ट की भारत में यह पहली कार है जिसमें ADAS सेफ्टी फीचर दिया गया है। बता दें, कंपनी नई Renault Duster कीमतों का खुलासा मार्च 2026 में करेगी।

2026 Renault Duster के इंजन ऑप्शन

नई Renault Duster को भारत में केवल पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें सबसे खास 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होंगी। यह हाइब्रिड सिस्टम मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हायराइडर जैसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUVs को सीधी टक्कर देगा। हालांकि कंपनी इस इंजन को भारत में दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च करेगी।

इसके अलावा नई डस्टर में दो अन्य पेट्रोल इंजन विकल्प भी दिए जाएंगे। पहला 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो करीब 163hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूद और फास्ट ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। वहीं दूसरा विकल्प 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 100hp की पावर और 160Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। फिलहाल नई Renault Duster में AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं दिया गया है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img