HomeCar News2026 में हुंडई क्रेटा को धूल चटाने आ रही, न्यू जनरेशन Renault...

2026 में हुंडई क्रेटा को धूल चटाने आ रही, न्यू जनरेशन Renault Duster

हुंडई क्रेटा जैसी लोकप्रिय एसयूवी को टक्कर देने के लिए तीसरी पीढ़ी रेना डस्टर (New-Gen Renault Duster) को अगले साल यानि 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद।

भारतीय बाजार में नई डस्टर के लॉन्च होने की खबरें इंटरनेट पर काफी समय से चल रही हैं। जनवरी में रेनॉल्ट ने इस बात की पुष्टि की थी, जिसमें कहा गया था कि अगले साल यानी 2026 में एक नई एसयूवी लॉन्च की जाएगी। यह कोई और नहीं बल्कि तीसरी पीढ़ी की डस्टर है, जिसे पिछले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं, अपकमिंग डस्टर की पूरी डिटेल्स।

New-Gen Renault Duster

New-Gen Renault Duster Design

न्यू जरनेशन रेना डस्टर की लंबाई 4.34 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2,657 mm है। 4X2 वेरिएंट के लिए ग्राउंड क्लीयरेंस 209 mm है। डिज़ाइन की बात करें तो फ्रंट और रियर बंपर को नए तरह से डिजाइन किया गया है, इसके अलावा नई एलईडी हेडलाइट्स, टेल लैंप्स देखने को मिल सकते हैं। नई डस्टर के केबिन को खास तरह से डिजाइन किया जा सकता है, इसकी के साथ कंपनी इस धाकड़ ऑफ-रोडर एसयूवी को सनरूफ और ADAS जैसे एडवांस फीचर के साथ पेश कर सकती है।

यह भी पढ़ें- New-Gen Renault Duster: रेनो डस्टर लवर्स के लिए खुशखबरी, भारत में इस साल लॉन्च होगी नई जनरेशन डस्टर

Price

कीमत की बात करें तो, हमें उम्मीद है कि आने वाली नई पीढ़ी की रेनॉल्ट डस्टर की शुरुआती कीमत लगभग 10-11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। वहीं इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

Engine & Performance

आगामी डस्टर डीजल इंजन को छोड़ देगा और पूरी तरह से पेट्रोल पावरट्रेन पर निर्भर करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, एसयूवी को 1.2-लीटर टर्बाे पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, 1.6-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 1.0-लीटर बाय-फ्यूल एलपीजी/पेट्रोल विकल्प सहित कई इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। भारत में रेनॉल्ट 156 बीएचपी की पावर आउटपुट के साथ 1.3 लीटर HR13 टर्बाे पेट्रोल इंजन का उपयोग कर सकता है। जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज पैकेज के साथ Jeep Compass को मिला Sandstorm Edition, देने होंगे 50 हजार…

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें