Tata Sierra EV: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.79 लाख रखी गई है। यह कीमत बिना चार्जर वाले वेरिएंट की है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं, ग्राहकों को इसकी डिलीवरी जल्द मिलने की उम्मीद है।
75kWh और 63kWh बैटरी के साथ शानदार रेंज
नई टाटा सिएरा ईवी दो बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 75kWh और 63kWh बैटरी दी गई है। 75kWh बैटरी के साथ यह एसयूवी 665 किलोमीटर तक की MIDC रेंज देती है। वहीं, 63kWh बैटरी पैक 565 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है। इसके अलावा एक्सप्रेस चार्जिंग की मदद से केवल 15 मिनट में 250 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिल सकती है। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 5.8 सेकंड में पकड़ लेती है।
नई सिएरा ईवी का डिजाइन काफी आधुनिक दिखाई देता है। इसमें आगे और पीछे फुल-एलईडी लाइट बार दी गई है। इसके साथ ब्लैंक-ऑफ ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल, Tata EV बैजिंग और नए 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। साथ ही रिवाइज्ड स्किड प्लेट, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटीना और टेलगेट पर Sierra EV की ब्रांडिंग इसे अलग पहचान देती है।
केबिन में मिलते हैं प्रीमियम फीचर्स
टाटा सिएरा ईवी का इंटीरियर पूरी तरह प्रीमियम अनुभव देता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ और डैशबोर्ड पर तीन बड़ी स्क्रीन दी गई हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी मिलती हैं। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हैं। साथ ही 360 डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो भी दिए गए हैं। जेबीएल का डॉल्बी एटमॉस म्यूजिक सिस्टम बेहतर ऑडियो अनुभव देता है। वहीं iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एयर प्यूरीफायर, बूस्ट मोड और बॉस मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
नई टाटा सिएरा ईवी में सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें लेवल-2 ADAS तकनीक स्टैंडर्ड रूप से मिलती है। इसके अलावा छह एयरबैग, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, पार्क असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही ABS, EBD, ESP, TPMS, AVAS, ऑटो होल्ड, रियर वाइपर और वॉशर जैसे कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।

