Bajaj Pulsar N160 S: भारतीय बाजार में बजाज पल्सर N160 S और पल्सर N160 SS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इन नई मोटरसाइकिलों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में क्रमशः ₹1,33,511 और ₹1,42,585 रखी गई है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने केवल डिजाइन नहीं बदला, बल्कि इंजन, सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी बड़े बदलाव किए हैं। ऐसे में नई N160 रेंज पहले से ज्यादा दमदार और तकनीक से भरपूर बन गई है।
Bajaj Pulsar N160 S New 4-Valve Engine
नई बजाज पल्सर N160 S और SS में 164.5cc का नया सिंगल-सिलेंडर फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 18 bhp की पावर और 14.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि बाइक केवल 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। अगर पुराने मॉडल से तुलना करें तो नए इंजन में ज्यादा पावर मिलती है। इससे हाईवे और शहर दोनों जगह बेहतर एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है।
बाइक में पहले की तरह एयर-कूलिंग सिस्टम नहीं दिया गया है। इसकी जगह अब ऑयल-कूल्ड इंजन और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी मिलती है। हालांकि, 5-स्पीड गियरबॉक्स को पहले की तरह बरकरार रखा गया है। इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल की वजह से बाइक में कई नए स्मार्ट फीचर्स भी जुड़े हैं। यह तकनीक अलग-अलग परिस्थितियों में इंजन के रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें- 165KM रेंज और AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ride Modes & Technology
नई पल्सर N160 S और SS में रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड जैसे चार राइडिंग मोड दिए गए हैं। ये मोड सड़क और मौसम के अनुसार थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं, जिससे राइडिंग ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनती है। इसके अलावा कंपनी ने क्रॉल टेक्नोलॉजी भी जोड़ी है। यह फीचर कम स्पीड पर ऊंचे गियर में भी बाइक को आसानी से आगे बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बार-बार क्लच दबाने की जरूरत कम होती है।
Features & Connectivity
दोनों वेरिएंट में फीचर्स का अंतर भी देखने को मिलता है। N160 S में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी डिस्प्ले और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। वहीं SS वेरिएंट में 5-इंच टीएफटी स्क्रीन, ब्लूटूथ और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ गूगल मैप्स नेविगेशन मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में यह फीचर पहली बार पेश किया गया है।
सेफ्टी के मामले में भी दोनों मॉडल अलग हैं। N160 S में सिंगल-चैनल ABS मिलता है, जबकि पल्सर SS में ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल केवल N160 SS में उपलब्ध है। यह सिस्टम फिसलन वाली सड़क पर व्हील स्लिप कम करने में मदद करता है। टॉप वेरिएंट में एडजस्टेबल कंट्रोल लीवर भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- BMW X1 LWB भारत में 21 अगस्त को होगी लॉन्च, मिलेगा ज्यादा केबिन स्पेस
Pulsar N160 S & N160 SS Suspension & Hardware
नई दोनों बाइक्स में पहले से मजबूत हार्डवेयर दिया गया है। पुराने मॉडल के 33mm USD फ्रंट फोर्क्स की जगह अब 37mm USD फोर्क्स मिलते हैं। पीछे की तरफ पहले की तरह मोनोशॉक सस्पेंशन रखा गया है। ब्रेकिंग के लिए अब आगे 300mm का बड़ा डिस्क ब्रेक दिया गया है। पीछे 230mm डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके साथ नया 130 सेक्शन का रियर रेडियल टायर भी दिया गया है, जबकि 14 लीटर का फ्यूल टैंक पहले जैसा ही रखा गया है।
Bajaj Pulsar N160 S Design & Colours
नई बजाज पल्सर N160 S और SS का स्ट्रीटफाइटर डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। हालांकि, नए ग्राफिक्स और रंगीन अलॉय व्हील्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत बनाते हैं। N160 SS में हैंडलबार एंगल और सीट की पोजिशन में भी बदलाव किया गया है ताकि लंबी दूरी की राइड ज्यादा आरामदायक हो सके। कंपनी ने दोनों नए मॉडल तीन रंगों, अटलांटिक ब्लू, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक में पेश किए हैं। खास बात यह है कि मौजूदा टू-वॉल्व पल्सर N160 की बिक्री भी इन नए मॉडलों के साथ जारी रहेगी।

