हुंडई (Hyundai) ने लाउंज एडिशन (Lounge Edition) के तहत क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और अल्काजार के नए एडिशन लॉन्च किए हैं। इनमें नया गोल्डन ब्रॉन्ज कलर, खास इंटीरियर और 11.6-इंच रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
Hyundai Lounge Edition Design and Features
लाउन्ज एडिशन को इन तीनों मॉडलों के टॉप-स्पेक ट्रिम्स पर आधारित किया गया है। इसमें गोल्डन ब्रॉन्ज एक्सटीरियर कलर दिया गया है, जिसके साथ कई हिस्सों पर ब्लैक फिनिश मिलती है। इनमें फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, साइड सिल गार्निश, रियर स्पॉयलर, रूफ रेल और ORVMs शामिल हैं। इसके अलावा ब्लैक फिनिश वाले व्हील्स भी दिए गए हैं।

केबिन में लाउन्ज एडिशन के लिए खास इंटीरियर दिया गया है। इसमें अलग सीट डिजाइन पैटर्न, लाउंज ब्रांडिंग वाला रियर सीट हेडरेस्ट कुशन और मूनव्हाइट एम्बिएंट लाइटिंग शामिल है। तीनों मॉडल में 11.6-इंच रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह OTT कंटेंट, गेम्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और फोन मिररिंग को सपोर्ट करता है। इसे मौजूदा 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
यह भी पढ़ें- मारुति बलेनो फेसलिफ्ट के सभी वेरिएंट की कीमतों से उठा पर्दा
Price and Variants
क्रेटा लाउन्ज एडिशन (Creta Lounge Edition) को 1.5-लीटर पेट्रोल iVT और 1.5-लीटर लीटर AT विकल्पों में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹19,21,700 एक्स-शोरूम है।
क्रेटा लाउन्ज एडिशन की कीमतें:
- 1.5L iVT King Lounge – ₹19,21,700
- 1.5L iVT King Lounge DT – ₹19,36,700
- 1.5L Diesel AT King Lounge – ₹20,30,700
- 1.5L Diesel AT King Lounge DT – ₹20,45,700
हुंडई की अल्काजार लाउन्ज एडिशन (Alcazar Lounge Edition) केवल 5-सीटर लेआउट में उपलब्ध है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी कीमत ₹21,80,700 से शुरू होती है। वहीं, 1.5 लीटर डीजल AT सिग्नेचर 5S लाउंज DT वेंरिएंट की कीमत ₹21,95,700 है।
क्रेटा इलेक्ट्रिक लाउन्ज एडिशन (Creta Electric Lounge Edition) की शुरुआती कीमत ₹24,34,100 है। इसके एक्सीलेंस एलआर लाउंज वेरिएंट की कीमत ₹24,34,100 और एक्सीलेंस एलआर लाउंज डीटी की कीमत ₹24,49,100 है। एक्सीलेंस एलआर (एचसी) लाउंज की कीमत ₹25,07,100 और इसके डीटी वेरिएंट की कीमत ₹25,22,100 है।

