HomeCar Newsरेनॉल्ट डस्टर पर ₹1.8 लाख तक की बचत, मिल रहा बड़ा ऑफर

रेनॉल्ट डस्टर पर ₹1.8 लाख तक की बचत, मिल रहा बड़ा ऑफर

Renault Duster Discount: रेनॉल्ट डस्टर पर इस महीने ग्राहकों को ₹1.8 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं।

Renault Duster Discount Offers

नई डस्टर के चुनिंदा वेरिएंट पर ₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस के रूप में ₹50,000 तक का फायदा दिया जा रहा है।ग्राहकों को ₹10,000 का लॉयल्टी बेनिफिट भी मिल सकता है। खास बात यह है कि जो ग्राहक अपनी पुरानी डस्टर को नई डस्टर से अपग्रेड करना चाहते हैं, उन्हें ₹1 लाख का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है।

इस तरह पुराने डस्टर मालिकों के लिए मिलने वाला कुल फायदा ₹1.8 लाख तक पहुंच सकता है। हालांकि, ये फायदे चुनिंदा वेरिएंट और लागू ऑफर के अनुसार उपलब्ध हैं।

Kiger, Triber and Kwid

रेनॉल्ट सिर्फ डस्टर पर ही ऑफर नहीं दे रही है। कंपनी की किगर (Kiger) पर भी ₹85,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें ₹30,000 तक का कैश डिस्काउंट और ₹25,000 तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा किगर पर ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹5,000 तक का कॉर्पोरेट या ग्रामीण ऑफर भी दिया जा रहा है।

ट्राइबर (Triber) पर ग्राहकों को ₹50,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें ₹20,000 तक का कैश डिस्काउंट, ₹25,000 का एक्सचेंज बोनस और ₹5,000 का कॉर्पोरेट या ग्रामीण ऑफर शामिल है। वहीं क्विड (Kwid) पर ₹40,000 तक का फायदा मिल रहा है। इसमें ₹15,000 का कैश डिस्काउंट और ₹25,000 का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें