अगर आप बजट हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं तो नई रेनॉल्ट क्विड (New Renault Kwid) आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है। कंपनी ने इसे भारत में ₹4.53 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस बार डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के मामले में कार पहले से काफी बेहतर हो गई है।
नई Renault Kwid में क्या बदला?
रेनॉल्ट ने नई Kwid का एक्सटीरियर लगभग पहले जैसा ही रखा है। हालांकि, इसमें नए रेनॉल्ट लोगो और नए डिजाइन वाले व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की ओर टेललाइट हाउसिंग में हल्का बदलाव देखने को मिलता है। वहीं, केबिन का लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है। डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंटीरियर मैटेरियल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सबसे बड़ा अपडेट अब इसमें मिलने वाले 6 एयरबैग हैं। पहले यह फीचर उपलब्ध नहीं था। इससे कार की सुरक्षा पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गई है।
इस बार कंपनी ने वेरिएंट लाइनअप को आसान बनाया है। अब इवोल्यूशन और क्लाइंबर दो ही वेरिएंट उपलब्ध हैं। अगर ग्राहक सीएनजी विकल्प चाहते हैं, तो कंपनी की आधिकारिक सीएनजी रेट्रोफिट किट ₹70,449 में लगवाई जा सकती है।
New Renault Kwid ex-showroom Price
| वेरिएंट | मैनुअल (MT) | AMT |
| इवोल्यूशन | ₹4.53 लाख | ₹4.89 लाख |
| क्लाइंबर | ₹5.15 लाख | ₹5.61 लाख |
हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग के जरिए इसे 4.99 लाख रुपये (MT) और 5.46 लाख रुपये (AMT) में खरीदा जा सकता है।
नई रेनॉल्ट क्विड में पहले वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही मिलता है। यह इंजन 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
फीचर्स की लंबी लिस्ट
फीचर्स में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ आठ-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ रेल्स, एलईडी टेल लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-इंच के टायर, 184 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस, 279-लीटर का बूट स्पेस, रिमोट कीलेस एंट्री, रियर-व्यू कैमरा, रियर पावर विंडो और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs शामिल हैं। नई क्विड मारुति की ऑल्टो K10, सेलेरियो और एस-प्रेसो जैसी कारों को टक्कर देती है।

