HomeCar NewsJSW की पहली एसयूवी Combat नाम से होगी लॉन्च, फॉर्च्यूनर को देगी...

JSW की पहली एसयूवी Combat नाम से होगी लॉन्च, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) अपनी पहली SUV को Combat नाम से इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। यह जेटूर T2 पर आधारित प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी होगी और इसकी कीमत 30-50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

JSW Combat SUV Price and Design

जेएसडब्ल्यू कॉम्बैट (JSW Combat) एसयूवी को 30-50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में में लॉन्च किया जा सकता है। इस कीमत में यह भारत की पहली 5-सीटर प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है। इसका मुकाबला होंडा ZR-V के साथ हो सकता है, जबकि इसका मजबूत और रफ लुक टोयोटा फॉर्च्यूनर के विकल्प के तौर पर भी इसे आकर्षक बना सकता है।

Combat का डिजाइन काफी हद तक जेटूर T2 (Jetour T2) जैसा रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें हेडलैंप, ग्रिल और बंपर में मामूली बदलाव किए जाएंगे। साथ ही, एसयूवी पर JSW की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी।

एसयूवी में बॉक्सी डिजाइन, एलईडी हेडलैंप, बड़े बंपर, मोटी क्लैडिंग और 20-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे। इसके अलावा रूफ रेल्स, वर्टिकल एलईडी टेल-लैंप और पीछे लगे स्पेयर व्हील के लिए खास कवर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्कोडा स्लाविया हुई महंगी, कीमत में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Features and Powertrain

केबिन में साफ-सुथरा डैशबोर्ड मिलेगा। इसमें 15.6-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.6-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। वैश्विक जेटूर T2 में 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, पैनोरमिक सनरूफ और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। JSW Combat में भी इनमें से ज्यादातर फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

पावरट्रेन की बात करें तो JSW Combat में 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी पैक मिल सकता है। वैश्विक जेटूर में यह सेटअप 360hp की संयुक्त पावर और 610Nm टॉर्क देता है। यह पावरट्रेन 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन के जरिए आगे के पहियों को पावर देता है। इसके अलावा, इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव मिलने की उम्मीद है।

जेटूर T2 में 18.4kWh बैटरी से NEDC के अनुसार 90km की इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है। वहीं, इसकी संयुक्त ड्राइविंग रेंज 1,200km बताई गई है। 6.6kW AC चार्जर से बैटरी को 30 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 3 घंटे लगते हैं।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें