HomeCar Newsफिर महंगी हुई होंडा अमेज, कीमत में ₹15,210 तक का इजाफा

फिर महंगी हुई होंडा अमेज, कीमत में ₹15,210 तक का इजाफा

Honda Amaze Price Hike: होंडा कार्स इंडिया ने होंडा अमेज की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। सितंबर 2026 में इसकी कीमत ₹15,210 तक बढ़ी है और अब यह ₹7.65 लाख से शुरू होती है।

Honda Amaze Price Hike 2026

होंडा अमेज (Honda Amaze) की तीसरी पीढ़ी को V, VX और ZX तीन वेरिएंट में बेचा जाता है। सितंबर 2026 में इन वेरिएंट्स की कीमत में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। बेस V (MT) वेरिएंट की कीमत ₹14,010 बढ़ी है। वहीं V (AT) की कीमत में ₹4,710 का इजाफा हुआ है। VX (MT) की कीमत ₹13,410 और VX (AT) की कीमत ₹15,210 बढ़ी है।

टॉप-स्पेक ZX (MT) वेरिएंट अब ₹14,210 महंगा हो गया है। हालांकि, ZX (AT) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत अब ₹7.65 लाख से ₹9.99 लाख के बीच है।

यह भी पढ़ें- स्कोडा स्लाविया हुई महंगी, कीमत में 19,000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Features and Engine

होंडा अमेज में फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है। इसके अलावा कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बड़ा सेंटर स्क्रीन मिलता है। कार में USB-A और USB-C पोर्ट भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद यह अभी भी ADAS फीचर देने वाली किफायती कारों में शामिल है।

अमेज में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 89bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से आधिकारिक CNG रेट्रोफिटमेंट भी उपलब्ध है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें