Site icon Motor Mative

बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विदेशी बाजार में होगी लॉन्च, बाद में भारत आएगी

Bajaj Electric Motorcycle expected to launch in FY2028 before India debut

Bajaj Electric Motorcycle: भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल वित्त वर्ष 2028 (FY2028) के आसपास लॉन्च की जाएगी। खास बात यह है कि यह बाइक सबसे पहले विदेशी बाजारों में उतरेगी, जबकि इसके बाद भारतीय ग्राहकों के लिए पेश की जाएगी।

इलेक्ट्रिक बाइक तैयारी

कंपनी का यह कदम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, इस नई इलेक्ट्रिक बाइक की एंट्री के बाद रॉयल एनफील्ड, रिवोल्ट मोटर्स और ओबेन इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांडों को सीधी चुनौती मिल सकती है।

बजाज ऑटो के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) दिनेश थापर ने बताया कि, बजाज इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Bajaj Electric Motorcycle) पर विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी फिलहाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर तेजी से काम कर रही है और अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इसका लॉन्च FY2028 के आसपास किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक बाइक के डिजाइन, बैटरी, रेंज या तकनीकी फीचर्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

पहले विदेशी बाजार

कंपनी ने अपनी लॉन्च रणनीति भी स्पष्ट कर दी है। बजाज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, बजाज लंबे समय से कई देशों में अपने दोपहिया वाहनों का निर्यात करती रही है। ऐसे में कंपनी पहले वैश्विक ग्राहकों की मांग को पूरा करने पर ध्यान देगी और फिर घरेलू बाजार में इस इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआत करेगी।

यह भी पढ़ें- Toyota Hilux का नया टीजर जारी, फ्रंट और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव

इसी बीच बजाज अपने लोकप्रिय चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है। कंपनी जल्द ही चेतक का मासिक उत्पादन 50,000 यूनिट से बढ़ाकर 60,000 यूनिट करने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में चेतक की मांग उत्पादन से अधिक है। ऐसे में आने वाले महीनों में सप्लाई बढ़ाकर ग्राहकों की वेटिंग कम करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Slavia Monte Carlo को मिले दो एक्सक्लूसिव कलर, सिर्फ 200 यूनिट्स के लिए उपलब्ध

अगर बात करें बजाज की EV रणनीति की, तो कंपनी लगातार अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कारोबार का विस्तार कर रही है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सफलता के बाद अब बजाज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, इस पोर्टफोलियो का अगला बड़ा प्रोडक्ट बनने जा रही है। हालांकि, लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है। फिर भी कंपनी की आधिकारिक पुष्टि से साफ है कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

Exit mobile version