Motormative

BMW F 450 R से उठा पर्दा, 4 वेरिएंट में होगी उपलब्ध

BMW F 450 R से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। यह नई रोडस्टर बाइक 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन और 48hp पावर के साथ पेश की गई है।

BMW F 450 R Engine and Performance

बीएमडब्ल्यू (BMW) F 450 R में 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह वही इंजन है जो BMW F 450 GS में मिलता है, लेकिन इसे रोड इस्तेमाल के हिसाब से ट्यून किया गया है। इंजन 8,750rpm पर 48hp की पावर और 6,750rpm पर 43Nm का टॉर्क देता है।

इस बाइक में F 450 GS वाला चेसिस भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें ट्यूबलर स्टील फ्रेम दिया गया है, जिसमें इंजन स्ट्रेस्ड मेंबर के तौर पर काम करता है। सस्पेंशन सेटअप में 43mm KYB USD फोर्क और KYB मोनोशॉक शामिल हैं।

BMW F 450 R

ब्रेकिंग के लिए आगे 310mm डिस्क के साथ ब्रेम्बो फोर-पिस्टन मोनोब्लॉक कैलिपर दिया गया है। पीछे 240mm डिस्क मिलती है। बाइक की स्टैंडर्ड सीट हाइट 790mm है। इसके अलावा 775mm लो सीट और 810mm हाई सीट का विकल्प भी एक्सेसरीज के तौर पर उपलब्ध होगा।

Variants and Features

F 450 R को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें बेस, एक्सक्लूसिव, M स्पोर्ट और M स्पोर्ट विद इनोवेशन पैकेज शामिल हैं। बेस मॉडल कॉस्मिक ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।एक्सक्लूसिव वेरिएंट में बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और एडजस्टेबल रिबाउंड व कंप्रेशन डैम्पिंग वाला स्पोर्ट सस्पेंशन मिलता है। दोनों M स्पोर्ट वेरिएंट में कस्टमाइज किया जा सकने वाला Dynamic Pro राइड मोड दिया गया है।

M स्पोर्ट मॉडल में TFT डिस्प्ले पर ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेकिंग फोर्स, लीन एंगल और लैप टाइमर जैसी जानकारी भी दिखाई जाएगी। टॉप वेरिएंट में ईजी राइड क्लच सिस्टम मिलेगा। बाइक में 6.5-इंच TFT डिस्प्ले स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। भारत में BMW F 450 R की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है। कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- Aprilia SXR GT 125 और GT 175 स्कूटर भारत में हुए लॉन्च

Exit mobile version