HomeCar NewsBMW M2 xDrive टर्बो एडिशन की बुकिंग शुरू, 474 BHP की पावर...

BMW M2 xDrive टर्बो एडिशन की बुकिंग शुरू, 474 BHP की पावर के साथ आएगी कार

BMW M2 xDrive Turbo Edition: BMW इंडिया ने M2 xDrive टर्बो एडिशन की भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। यह खास स्पोर्ट्स कार 474 BHP की पावर, एक्सक्लूसिव डिजाइन और सीमित यूनिट्स के साथ आएगी।

BMW M2 xDrive Turbo Edition Design and Features

M2 xDrive टर्बो एडिशन को कंपनी की पहली प्रोडक्शन टर्बोचार्ज्ड कार BMW 2002 टर्बो की याद में तैयार किया गया है। इस खास एडिशन में एल्पाइन व्हाइट पेंट के साथ हाथ से पेंट की गई BMW मोटरस्पोर्ट स्ट्राइप्स मिलती हैं। इसके बोनट पर ब्लैक पावर डोम और उल्टे अक्षरों में ‘turbo’ लिखा गया है।

कार के बाहरी हिस्से में M2 बैज के नीचे ‘turbo’ एम्बलम भी दिया गया है। इसके अलावा, बोनट पर M स्ट्राइप्स और कार्बन फाइबर रूफ, टेलगेट तथा रियर स्पॉइलर मिलते हैं। कंपनी इसमें वैकल्पिक 19 और 20-इंच के M परफॉर्मेंस फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स भी देगी। इनका फिनिश गोल्ड ब्रॉन्ज रंग में होगा।

केबिन में M कार्बन बकेट सीट्स दी गई हैं। इसके साथ कार में कार्बन फाइबर ट्रिम वाला M अल्केन्टारा स्टीयरिंग व्हील मिलता है। कपहोल्डर कवर पर ‘turbo’ बैज इस एडिशन की खास पहचान को और उभारता है।

यह भी पढ़ें- टाटा सिएरा के प्लेटफॉर्म पर नई Jeep SUV होगी तैयार, जानें लॉन्च और प्रोडक्शन की डिटेल

Engine and Performance

BMW M2 xDrive Turbo Edition में 3.0-लीटर का छह-सिलेंडर इनलाइन इंजन दिया गया है। यह इंजन 474 BHP की पावर पैदा करता है। कंपनी के मुताबिक, कार 0 से 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 3.7 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ्तार इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 km/h तक सीमित है। हालांकि, वैकल्पिक M ड्राइवर पैकेज के साथ इसकी टॉप स्पीड 285 km/h तक पहुंच सकती है।

BMW की टर्बोचार्ज्ड इंजन तकनीक का इतिहास काफी पुराना है। कंपनी की E20 BMW 2002 टर्बो में 1,990 cc का M10 चार-सिलेंडर इंजन मिलता था। ट्विन-स्क्रॉल टर्बोचार्जर और मैकेनिकल फ्यूल इंजेक्शन वाली यह कार 168 BHP की पावर देती थी। इसकी अधिकतम रफ्तार 200 km/h से ज्यादा थी।

कंपनी ने भारत में इस नए एडिशन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा और बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। फिलहाल, कंपनी ने इसकी कीमत और कुल यूनिट्स की संख्या का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- हुंडई बेयोन का डिजाइन और फीचर्स सामने आए, ₹11,000 में बुकिंग शुरू

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें