HomeBike Newsहीरो Xpulse 210 और Xtreme 250R की भारत में बुकिंग शुरू

हीरो Xpulse 210 और Xtreme 250R की भारत में बुकिंग शुरू

Hero Xpulse 210 और Xtreme 250R की बुकिंग आज से भारत में शुरू हो गई है। ग्राहकों को इन बाइक्स की डिलीवरी आने वाले हफ्तों में मिलना शुरू होगी।

हीरो मोटोकॉर्प ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान नई पीढ़ी की एक्सपल्स मोटरसाइकिल को पेश किया था। जिसकी कीमत 1.75 लाख रुपये एक्सण्शोरूम है। हालाँकि कंपनी ने पिछले महीने बुकिंग शुरू करने की योजना बनाई थी। लेकिन थोड़ी देरी के कारण शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया। अब, पूरे भारत में आधिकारिक तौर पर 10,000 रुपये के टोकन राशि के साथ बुकिंग शुरू हो गई है और आने वाले हफ्तों में ग्राहकों को डिलीवरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नए अपडेट्स के लॉन्च हुई देश की सबसे इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV, 230km की लंबी रेंज.. क्रीप मोड के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Hero Xpulse 210

हीरो एक्सपल्स 210 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सुविधा के साथ 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, अपडेटेड डिज़ाइन, इसकी ओवर ऑल रोड प्रेजेंस को बेहतर बनाने वाला, स्विचेबल डुअल-चौनल ABS सिस्टम, नकल गार्ड और बहुत कुछ है। दो वेरिएंट में पेश हीरो Xpulse के बेस ट्रिम की शुरुआती एक्स-शोरूम की कीमत 1.75 लाख रुपये है।

मौजूदा Xpulse 200 Bike के मालिक एक विशेष ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें केवल 7,000 रुपये की रिफंडेबल बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा। हीरो Xpulse 210 के टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 1.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस बाइक में कई कम्पोनेंट Karizma XMR 210 से मिलते-जुलते हैं। Xpulse 210 के अलावा, हीरो ने बिल्कुल नई Xtreme 250R की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Hero Xtreme 250R

एक्सट्रीम 250R में स्लीक एक्सटेंशन के साथ नए डिजाइन वाला फ्यूल टैंक, LED लाइटिंग यूनिट, एक शार्प हेडलैम्प, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चौनल ABS, 17-इंच अलॉय व्हील और USB चार्जिंग पोर्ट के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

Engine and Performance

एक्सट्रीम 250R में 250cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मौजूद है। यह इंजन 30 PS की पावर और 25 Nm की टॉक पैदा करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस इसे स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। महज 3.5 सेकंड में यह मोटरसाइकिल 0-60 kmph की रफ्तार आसानी से पकड़ सकती है। दूसरी ओर, हीरो एक्सपल्स 210cc के सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन से संचालित है, जो 25 PS और 20.7 Nm का टॉर्क देता है, जो छह-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें- अब कैब बुक करने पर आपको लेने आएगी नई Maruti Dzire का Tour S वेरिएंट, इस कीमत पर हुई लॉन्च

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें