HomeBlogजनवरी 2026 के बचे हुए दिनों में लॉन्च होंगी 5 नई कारें,...

जनवरी 2026 के बचे हुए दिनों में लॉन्च होंगी 5 नई कारें, देखें पूरी लिस्ट

Car Launch Alert: जनवरी 2026 में अब तक महिंद्रा XUV 7XO, टाटा पंच फेसलिफ्ट और नई जनरेशन किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियां लॉन्च हो चुकी हैं।

Car Launch Alert: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार साल की शुरुआत से ही काफी तेज रफ्तार में चलता नजर आ रहा है। जनवरी 2026 भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। इस महीने अब तक महिंद्रा XUV 7XO, टाटा पंच फेसलिफ्ट और नई जनरेशन किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियां लॉन्च हो चुकी हैं। लेकिन अभी भी जनवरी खत्म नहीं हुआ है और इसके बाकी दिनों में 5 और नई कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं।

इन अपकमिंग कारों में पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं, जिससे हर तरह के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में लॉन्च होने वाली इन 5 कारों के बारे में विस्तार से।

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा (e Vitara) को जनवरी 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है और भारत के EV सेगमेंट को और मजबूती देगी। मारुति e Vitara में दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन मिलने की संभावना है, जिनकी दावा की गई रेंज अधिकतम 543 किलोमीटर तक हो सकती है।

कंपनी पहले ही इसके वैरिएंट-वाइज फीचर्स का खुलासा कर चुकी है, जिससे यह साफ हो गया है कि इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और मॉडर्न फीचर्स दिए जाएंगे। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसी गाड़ियों से होगा। मारुति सुजुकी का मजबूत सर्विस नेटवर्क और भरोसेमंद ब्रांड इमेज इसे ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकती है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख एक्स-शोरूम बताई जा रही है।

Nissan Gravite

निसान ग्रेविट (Nissan Gravite) को भारतीय बाजार में एक नई कॉम्पैक्ट एमपीवी के रूप में पेश किया जाएगा, जिसे खास तौर पर 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह गाड़ी रेनो ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, हालांकि डिजाइन के मामले में इसमें निसान की अलग पहचान देखने को मिलेगी।

फीचर्स के तौर पर इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन के तौर पर इसमें ट्राइबर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, हालांकि कई ग्राहकों को इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन की भी उम्मीद है। निसान ग्रेविट को 21 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाना तय है और इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹6.20 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser EV

टोयोटा (Toyota) भी जनवरी 2026 के अंत तक अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसूयवी टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी (Urban Cruiser EV) को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। यह इलेक्ट्रिक एसूयवी Maruti Suzuki e Vitara पर आधारित होगी, लेकिन इसके एक्सटीरियर डिजाइन में टोयोटा की अलग स्टाइल और पहचान देखने को मिलेगी।

टीजर से यह साफ हो चुका है कि इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव किए जाएंगे, जबकि बैटरी पैक, रेंज और फीचर्स लगभग e Vitara जैसे ही रहने की उम्मीद है। लॉन्च के बाद Toyota Urban Cruiser EV भारतीय इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो टोयोटा की विश्वसनीयता और कम मेंटेनेंस को प्राथमिकता देते हैं। इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख एक्स-शोरूम बताई जा रही है।

Skoda Kushaq Facelift

स्कोडा (Skoda) अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी कुशाक (Kushaq) का फेसलिफ्ट वर्जन जनवरी 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। यह कुशाक का पहला बड़ा अपडेट होगा, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में जरूरी बदलाव देखने को मिलेंगे। फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन को हल्का रिफ्रेश किया जाएगा, जबकि केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया जा सकता है।

इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, नई सीट अपहोल्स्ट्री और पहले से ज्यादा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। संभावित तौर पर इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और कुछ ADAS फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। हालांकि इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की संभावना है। इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹11 लाख बताई जा रही है।

Car Launch Alert: 2026 Renault Duster

रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) भारतीय बाजार में एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रही है। नई जनरेशन डस्टर को 26 जनवरी 2026 को रिपब्लिक डे के मौके पर आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। इस SUV का डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल से अलग रखा गया है और इसमें ज्यादा मॉडर्न, बोल्ड और मस्कुलर लुक देखने को मिलेगा।

केबिन की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल चार्जर, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि भारत-स्पेक मॉडल के इंजन ऑप्शन को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। नई रेनॉल्ट डस्टर की अनुमानित शुरुआती कीमत करीब ₹10 लाख एक्स-शोरूम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी की बड़ी छलांग: विक्टोरिस एसयूवी का ग्लोबल एक्सपोर्ट शुरू, अब दुनिया में ‘Across’ नाम से मचाएगी धूम

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें