Site icon Motormative

BYD की लग्जरी EV ब्रांड Denza की भारत में एंट्री कन्फर्म

Denza Z9 GT and D9 luxury electric vehicles for Denza India entry

Denza India Entry: चीनी EV कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रांड डेंजा (Denza) की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और कंपनी ने भारत में जल्द आने का संकेत दिया है। भारत में Denza Z9 GT और D9 जैसे लग्जरी EV मॉडल पेश किए जा सकते हैं।

Denza Z9 GT

BYD की प्रीमियम EV ब्रांड Denza ने भारत आने का संकेत अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है। पोस्ट में “Arriving soon” लिखा गया है और कंपनी ने लग्जरी व हाई-परफॉर्मेंस EV अनुभव का वादा किया है। भारत में कंपनी की पहली कार के तौर पर Denza Z9 GT पर नजर है। यह चार-दरवाजों वाली शूटिंग ब्रेक कार है, जो भारतीय बाजार में एक अलग तरह का विकल्प होगी।

Z9 GT में 122.5 kWh बैटरी दी गई है। यह तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर देती है, जिससे कुल 1,156 hp की ताकत मिलती है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 2.7 सेकंड में पकड़ने का दावा किया गया है।

इसकी टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा और WLTP रेंज 600 किमी बताई गई है। कार में 1,500 kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी के अनुसार, आदर्श परिस्थितियों में इसे 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- BMW F 450 R से उठा पर्दा, 4 वेरिएंट में होगी उपलब्ध

D9 MPV

Denza D9 एक बड़ी लग्जरी MPV है, जिसे भारत में MG M9 और टोयोटा वेलफायर जैसे मॉडल के मुकाबले उतारा जा सकता है। भारत-स्पेक मॉडल में 103 kWh बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना बताई गई है। यह मोटर 313 hp की पावर और 360 Nm का टॉर्क दे सकती है। इसकी WLTP रेंज 520 किमी बताई गई है और इसमें 200 kW तक DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

D9 का केबिन 2+2+3 सीटिंग लेआउट के साथ आता है। दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर हैं। Denza Z9 GT की संभावित कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये और D9 की कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, भारत में इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- बजाज पल्सर NS400Z 5-इंच TFT डिस्प्ले के साथ 1.90 लाख रुपये में लॉन्च

Exit mobile version