Denza Z9 GT Launched: BYD के लग्जरी ब्रांड Denza ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Denza Z9 GT लॉन्च कर दी है। इस लग्जरी शूटिंग ब्रेक की एक्स-शोरूम कीमत 1.57 करोड़ रुपये रखी गई है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
Denza Z9 GT Design and Features
डेंजा Z9 GT (Denza Z9 GT) का डिजाइन स्पोर्टी शूटिंग ब्रेक स्टाइल में तैयार किया गया है। इसके एक्सटीरियर में एलईडी लाइट्स, 21-इंच के टायर, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और येलो ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं। इसका लुक इसे सामान्य इलेक्ट्रिक कारों से अलग पहचान देता है।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री और फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। ड्राइवर सीट 8-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ आती है। वहीं, केबिन में 17.3-इंच की सेंट्रल स्क्रीन और 13.2-इंच की पैसेंजर स्क्रीन दी गई है।
यह भी पढ़ें- नई हुंडई क्रेटा का इंटीरियर हुआ स्पॉट
इस कार की खासियत इसका 50-इंच AR हेड-अप डिस्प्ले है। इसके अलावा, इसमें आगे दो 50W वायरलेस चार्जर और पीछे एक 50W वायरलेस चार्जर मिलता है। यात्रियों के आराम के लिए सीट वेंटिलेशन, एक्सटेंडेड लेग रेस्ट और हीटिंग-कूलिंग की सुविधा भी दी गई है।
कार में 20-स्पीकर वाला DEVIALET ऑडियो सिस्टम मौजूद है। साथ ही, इसमें -6 डिग्री से 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान नियंत्रित करने वाला मिनी फ्रिज और हीटर भी दिया गया है।
Battery, Range and Performance
Denza Z9 GT को BYD के e3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी एक खास तकनीक कार को 15 डिग्री तक साइडवेज चलने में मदद करती है। इससे तंग जगहों पर पार्किंग करना आसान हो सकता है। इसमें रियर-व्हील स्टीयरिंग, एयर सस्पेंशन और 360-डिग्री कंपास टर्न जैसे फीचर्स भी हैं।
पावर के लिए इसमें 122.29 kWh की दूसरी जनरेशन BYD ब्लेड बैटरी दी गई है। यह बैटरी 1,500 kW तक का DC चार्जिंग इनपुट सपोर्ट कर सकती है। इसके साथ तीन इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप मिलता है, जो 1,139 bhp की पावर और 1,210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, कीमत 90 लाख रुपये
परफॉर्मेंस के मामले में यह इलेक्ट्रिक कार काफी दमदार है। कंपनी के अनुसार, Z9 GT केवल 2.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 270 kmph है। वहीं, 100 kmph से पूरी तरह रुकने में इसे 32.6 मीटर की दूरी लगती है। इसकी दावा की गई रेंज 670 km (NEDC) है। इसके अलावा, कार में 180 kmph तक टायर फटने की स्थिति को नियंत्रित करने वाला सिस्टम भी दिया गया है।
सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ABS के साथ EBD, ESC, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 12 पार्किंग सेंसर मिलते हैं। साथ ही, लेवल-2 ADAS, ऑटोमेटेड पार्क असिस्ट, ड्राइवर थकान मॉनिटर और TPMS जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

