HomeBlogटेस्ला से लेकर टाटा तक 2025 की टॉप 5 लंबी रेंज वाली...

टेस्ला से लेकर टाटा तक 2025 की टॉप 5 लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें

अगर आप लंबी दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 2025 की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग हर साल बढ़ती जा रही है और 2025 को ईवी के लिए खास साल कहा जा सकता है। इस साल के पहले छह महीनों में कई बड़ी ऑटो कंपनियों ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में पेश किया है। इन कारों में दमदार बैटरी, लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं। अगर आप भी लंबी दूरी तय करने के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। यहां हम बात कर रहे हैं 2025 में लॉन्च हुईं उन 5 इलेक्ट्रिक कारों की जो सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज देती हैं।

टॉप 5 लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें:

महिंद्रा BE6 (682 किमी तक की रेंज)

Mahindra BE6, ब्रांड की नई Electric Origin सीरीज़ की पहली एसयूवी है। इसे नवंबर 2024 में चेन्नई में आयोजित Unlimit India इवेंट में पेश किया गया था, जबकि फरवरी 2025 से इसकी बुकिंग शुरू हुई और अप्रैल में डिलीवरी शुरू कर दी गई। इसमें दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं, 59 kWh और 79 kWh। इनमें से बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 682 किमी तक की रेंज देती है। इसकी कीमत ₹18.90 लाख से ₹26.90 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है और यह तीन वैरिएंट्स, पैक वन, पैक टू और पैक थ्री में उपलब्ध है। लंबी रेंज और एडवांस फीचर्स के चलते यह कार इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है।

महिंद्रा XEV 9e (656 किमी की रेंज)

महिंद्रा ने BE6 के साथ ही XEV 9e को भी पेश किया था। यह INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है और चार वैरिएंट्स में आती है। इसमें भी 59 kWh और 79 kWh के बैटरी ऑप्शन मौजूद हैं, जो क्रमशः 542 किमी और 656 किमी की रेंज प्रदान करते हैं। इसकी कीमत ₹21.90 लाख से ₹30.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कार सीधे तौर पर Tata Harrier EV को टक्कर देती है। अप्रैल 2025 से इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है, और यह SUV प्रीमियम लुक्स और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जा रही है।

टेस्ला मॉडल Y (622 किमी की रेंज)

अमेरिकी ईवी कंपनी टेस्ला ने आखिरकार जुलाई 2025 में भारतीय बाजार में कदम रखा और अपनी लोकप्रिय SUV टेस्ला मॉडल Y लॉन्च की। इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया गया है – RWD और RWD Long-Range। इनमें 63 kWh और 83 kWh बैटरी पैक दिए गए हैं, जो WLTP मानक के तहत क्रमशः 500 किमी और 622 किमी की रेंज देते हैं। भारतीय बाजार में टेस्ला की इस कार की कीमत ₹59.89 लाख और ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें पावर रिक्लाइन सीट्स, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 15.4-इंच टचस्क्रीन और प्रीमियम 9 स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV बनाते हैं।

टाटा हैरियर EV (627 किमी की रेंज)

टाटा मोटर्स की हैरियर EV को भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV माना जा रहा है। यह छह वैरिएंट्स में उपलब्ध है और इसकी कीमत ₹21.49 लाख से ₹28.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें दो बैटरी पैक, 65 kWh और 75 kWh दिए गए हैं। बड़ी बैटरी से यह SUV 627 किमी तक की रेंज देती है, जबकि इसके टॉप AWD मॉडल में 622 किमी की रेंज मिलती है। मजबूत डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के चलते यह SUV लंबी दूरी तय करने के लिए परफेक्ट है।

किआ EV6 (2025) (650+ किमी की रेंज)

किआ ने 2025 की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EV6 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया। इसकी कीमत ₹65.97 लाख (एक्स-शोरूम) है। और यह GT Line AWD वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 84 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 650+ किमी की रेंज प्रदान करता है। इसमें V2L (व्हीकल-टू-लोड), V2V (व्हीकल- टू-व्हीकल) चार्जिंग, लेवल 2 ADAS और 12.3-इंच टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। इसकी स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी इसे सेगमेंट में अलग पहचान देती है।

यह भी पढ़ें- Tesla लवर्स के लिए खुशखबरी! दिल्ली में खुलने जा रहा है शानदार शोरूम

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img