Motor Mative

Toyota Hilux Black Edition: 37.90 लाख रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च

टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन

टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन (Toyota Hilux Black Edition) को डार्क थीम पर डिजाइन किया गया है। रेगुलर मॉडल की तुलना में इसका लुक बेहद शानदार है।

टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर (TKM) ने भारत में टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन को 37.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। रेगुलर मॉडल हाइलक्स की तुलना में ब्लैक एडिशन वेरिएंट का लुक बेहद शानदार है। कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है, जिसकी डिलेवरी मार्च, 2025 से शुरू होनी है। आइए जानते हैं, पूरी डिटेल्स।

Toyota Hilux Black Edition Exterior

टोयोटा हाइलक्स ब्लैक एडिशन में ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, ब्लैक फेंडर गार्निश और कस्टमाइज्ड हब कैप के साथ 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। अन्य एक्सटीरियर एलिमेंट्स में ब्लैक ORVM कवर, डोर हैंडल और फ्यूल लिड गार्निश शामिल हैं। फ्रंट बंपर अंडर-रन स्पोर्टी लुक को बढ़ाता है जबकि शार्प लुकिंग एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप इसके डिजाइन को और भी आकर्षक बनाता है।

यह भी पढ़ें- Kawasaki की इन बाइक्स को खरीदने का सुनहरा मौका, 31 मार्च तक मिलेगा बंपर डिस्काउंट, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Interior

कंपनी ने हिलक्स ब्लैक एडिशन में लेदर अपहोल्स्ट्री, डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन शामिल है। ग्राहकों को एक इलेक्ट्रोक्रोमिक इनसाइड रियरव्यू मिरर, रिवर्स पार्किंग कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सात SRS एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ-साथ इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन के साथ स्मार्ट एंट्री उपलब्ध है।

Powertrain

हाइलक्स ब्लैक एडिशन में 2.8-लीटर 4-सिलेंडर टर्बाे-डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 Ps की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- 2025 Volvo XC90 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, दमदार इंजन के साथ एडवांस फीचर से लैस, कीमत 1.03 करोड़ रुपये

Exit mobile version