Site icon Motor Mative

लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुँची Tata Punch Facelift, 13 जनवरी को होगी एंट्री

New Tata Punch Facelift SUV spotted at a dealership in India ahead of its launch

टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) के रियर बंपर को नया लुक दिया गया है, जिससे यह SUV पहले से ज्यादा मस्क्युलर और मजबूत नजर आती है।

भारत की लोकप्रिय माइक्रो SUV टाटा पंच का फेसलिफ्ट वर्जन अब लॉन्च के बेहद करीब है। टाटा मोटर्स इस नई टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को 13 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। लेकिन इससे पहले ही यह SUV देश के कई डीलरशिप्स पर पहुँचने लगी है। सामने आई ताज़ा तस्वीरों में पंच फेसलिफ्ट का सीएनजी वेरिएंट शोरूम फ्लोर पर खड़ा नजर आ रहा है, जिससे इसके लॉन्च की तैयारियां साफ झलकती हैं।

Tata Punch Facelift: नया डिजाइन

टाटा पंच फेसलिफ्ट के डिजाइन में कंपनी ने बड़ा बदलाव करते हुए भी इसकी पहचान को बरकरार रखा है। SUV का सिलुएट पहले जैसा ही है, लेकिन फ्रंट लुक को ज्यादा मॉडर्न बनाया गया है। इसमें नए एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, पियानो ब्लैक फिनिश, नया लोअर ग्रिल और अपडेटेड स्किड प्लेट्स दिए गए हैं। इन बदलावों के बाद पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन अब टाटा नेक्सॉन, हैरियर और सफारी जैसी SUVs की स्टाइलिंग से मेल खाता है।

यह भी पढ़ें- BMW ग्रुप इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री

SUV के पिछले हिस्से में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। नई डिजाइन की टेललाइट्स दी गई हैं, हालांकि उनका शेप पहले जैसा ही रखा गया है। साथ ही रियर बंपर को नया लुक दिया गया है, जिससे यह सब-4 मीटर SUV पहले से ज्यादा मस्क्युलर और मजबूत नजर आती है।

नए कलर ऑप्शन

नई Tata Punch Facelift को कई नए आकर्षक कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:
सायंटाफिक ब्लू, कैरेमल येलो, बंगाल रूज रेड, डेटोना ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स सिल्वर और प्रिस्टीन व्हाइट। डीलरशिप पर जो मॉडल नजर आया है, वह कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर) कलर में दिखाई दे रहा है, जो काफी प्रीमियम लुक देता है।

इंटीरियर में बदलाव, फीचर्स हुए और एडवांस

पंच फेसलिफ्ट का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा फ्यूचरिस्टिक हो गया है। इसमें नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर इल्यूमिनेटेड टाटा (Tata) लोगो मौजूद है। इसके अलावा टॉगल-टाइप कंट्रोल स्विच, नए एसी वेंट्स और नया 7-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, और कई सेफ्टी व टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Skoda Super Care: अब कार की सर्विस होगी सस्ती, 4 साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस फ्री

Tata Punch Facelift में एक नया टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल किया जाएगा, हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। इसके साथ ही मौजूदा 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा।
ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च के समय या बाद में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Exit mobile version