HomeBlogहोंडा की नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम हुआ फाइनल, भारत में इस...

होंडा की नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम हुआ फाइनल, भारत में इस दिन होगी पेश

Honda Alpha EV: होंडा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम होंडा अल्फा ईवी (Honda Alpha EV) कन्फर्म कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 2 दिसंबर 2026 को भारत में पहली बार दुनिया के सामने पेश की जाएगी।

Alpha EV

Honda Alpha EV: Design and New Logo

होंडा की इस नई इलेक्ट्रिक SUV को पहली बार 2025 में जापान मोबिलिटी शो में प्रदर्शित किया गया था। उस समय इसे 0 Alpha कॉन्सेप्ट नाम से दिखाया गया था। इसके बाद से ही कंपनी इसकी तैयारी कर रही है।

हाल के महीनों में होंडा Alpha EV को भारत की सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे साफ है कि कंपनी भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक SUV को उतारने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत में 33,000 रुपये की बढ़ोतरी

होंडा के मुताबिक, Alpha नाम ग्रीक वर्णमाला के पहले अक्षर से लिया गया है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। भारत दुनिया का पहला बाजार होगा, जहां इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने संकेत दिया है कि भारत इस मॉडल का उत्पादन केंद्र भी बन सकता है। हालांकि, अभी इसके उत्पादन से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

होंडा Alpha EV के साथ कंपनी भारत में अपना नया H Logo भी पेश करेगी। यह नया लोगो पहली बार भारत में दिखाई देगा। इस तरह Alpha भारत की पहली होंडा कार होगी, जिस पर कंपनी का नया लोगो मिलेगा। होंडा ने अपने H लोगो को पहली बार 1963 में पेश किया था। इसके बाद समय-समय पर इसमें बदलाव किए गए हैं। नया डिजाइन कंपनी के बदलते दौर और भविष्य की योजनाओं को दिखाता है।

Battery and Launch Details

Alpha EV

होंडा Alpha EV की तकनीकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कंपनी ने अभी इसकी बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज और अन्य तकनीकी खूबियों का खुलासा नहीं किया है।

इसके अलावा, SUV के उत्पादन की समयसीमा और भारत में बिक्री शुरू होने की तारीख भी अभी घोषित नहीं हुई है। इन सभी जानकारियों का खुलासा दिसंबर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान किया जा सकता है।

होंडा ने फिलहाल सिर्फ इसके नाम और ग्लोबल डेब्यू की तारीख की पुष्टि की है। ऐसे में इसकी कीमत और अन्य खूबियों के लिए ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- रेंज रोवर SV सवाई कलेक्श भारत में लॉन्च, कीमत 4.90 करोड़ रुपये

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें