HomeBike Newsनए अंदाज़ में आई Honda Shine 100 DX, हीरो स्प्लेंडर को देगी...

नए अंदाज़ में आई Honda Shine 100 DX, हीरो स्प्लेंडर को देगी सीधी टक्कर

Honda Shine 100 DX को भारत में पेश कर दिया गया है। यह किफायती सेगमेंट की बाइक Hero Splendor, Bajaj Platina जैसी बाइक्स को टक्कर देगी।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नई होंडा शाइन 100 DX के अनावरण के साथ भारतीय बाज़ार में अपनी एंट्री-लेवल मोटरसाइकिलों की रेंज का विस्तार किया है। इसकी कीमतों का खुलासा 1 अगस्त को किया जाना है। यह बाइक रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाई गई है और Hero Splendor, Bajaj Platina 100 जैसी लोकप्रिय बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी। यह Honda की Livo बाइक से नीचे वाले सेगमेंट में आती है।

Honda Shine 100 DX डिजाइन और लुक

इस बाइक का लुक पारंपरिक कम्यूटर बाइक्स जैसा ही है लेकिन इसमें कुछ नए एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। आगे की तरफ बड़ा हेडलैम्प दिया गया है जिसे क्रोम से सजाया गया है। इसमें 10 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है, जो सिंगल-पीस सीट के साथ अच्छे से ब्लेंड होती है। Honda ने इसे 4 रंगों में उतारा है:

  • पर्ल इग्नियस ब्लैक
  • इम्पीरियल रेड मेटैलिक
  • एथलेटिक ब्लू मेटैलिक
  • जेनी ग्रे मेटैलिक

Honda Shine 100 DX फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Honda Shine 100 DX में फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसी अहम जानकारी दिखाई देती है। इसका टर्निंग रेडियस 1.9 मीटर है, जिससे यह ट्रैफिक में भी आसानी से चल सकती है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

बाइक में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

यह बाइक डायमंड-टाइप फ्रेम पर बेस्ड है और इसमें 98.98cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 7hp की पावर और 8.04Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स और मल्टीप्लेट वेट क्लच के साथ आता है। इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों विकल्प मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Ultraviolette F77 को मिला नया Gen3 फर्मवेयर अपडेट, परफॉर्मेंस में सुधार

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img