HomeBlogहुंडई कारों की कीमतों में ₹2.40 लाख तक की बड़ी कटौती, अब...

हुंडई कारों की कीमतों में ₹2.40 लाख तक की बड़ी कटौती, अब गाड़ियां होंगी और सस्ती

Hyundai Cars GST 2.0 Price Cut: जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद हुंडई ने भारत में अपनी कारों की कीमतों में ₹2.40 लाख तक की कटौती की है। अब Grand i10 Nios से लेकर Tucson तक सभी मॉडल पहले से सस्ते हो गए हैं।

भारत सरकार द्वारा 22 सितंबर से लागू किए गए GST 2.0 का सीधा असर अब ग्राहकों की जेब पर दिखाई देने लगा है। हुंडई इंडिया ने अपनी पेट्रोल और डीजल कारों की कीमतों में ₹2.40 लाख तक की कटौती का ऐलान किया है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है क्योंकि उन पर पहले से ही 5% GST लागू है।

Hyundai Cars GST 2.0 Price Cut: किन मॉडलों की कीमत हुई कम?

हुंडई ने भारत में अपनी छोटी और मिड-साइज कारों पर भी अच्छी-खासी कटौती की है। ग्रैंड i10 निओस अब करीब ₹73,800 तक सस्ती हो गई है, वहीं ऑरा की कीमत में लगभग ₹78,500 तक की कमी आई है। नई लॉन्च हुई माइक्रो एसयूवी एक्सटर भी अब ₹89,200 तक कम दाम में मिलेगी। इसी तरह, लोकप्रिय हैचबैक i20 लगभग ₹98,000 तक सस्ती हो गई है। खास बात यह है कि इसका स्पोर्टी वर्जन i20 एन लाइन भी अब पहले से करीब ₹1.08 लाख कम कीमत पर खरीदी जा सकती है।

Hyundai Cars GST 2.0 Price Cut: SUV सेगमेंट पर बड़ा असर

GST 2.0 का सबसे ज्यादा फायदा Hyundai की SUVs में देखने को मिला है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू अब ₹1.24 लाख तक सस्ती हो गई है, जबकि इसका स्पोर्टी वर्जन वेन्यू एन लाइन करीब ₹1.19 लाख तक कम कीमत पर मिल रहा है। सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी क्रेटा पर भी ग्राहकों को फायदा होगा, क्योंकि इसकी कीमत ₹72,000 से ज्यादा घट गई है। वहीं क्रेटा एन लाइन का दाम भी लगभग ₹71,700 तक कम हुआ है।

इसके अलावा Hyundai की सेडान वरना अब लगभग ₹60,000 तक सस्ती हो गई है। 7-सीटर एसयूवी अल्काज़ार की कीमत में भी करीब ₹75,000 की कटौती की गई है। सबसे बड़ा फायदा कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी टक्सन में मिला है, जिसकी कीमत पूरे ₹2.40 लाख तक घट गई है।

GST 2.0 में टैक्स स्ट्रक्चर

नई टैक्स व्यवस्था GST 2.0 में कारों पर लगने वाले टैक्स में बड़ा बदलाव किया गया है। अब छोटी कारें यानी पेट्रोल और डीजल मॉडल जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम है, उन पर केवल 18% टैक्स लगेगा। पहले इन पर 29% और 31% तक टैक्स लिया जाता था। वहीं, बड़ी और लग्ज़री SUVs पर लगने वाला टैक्स भी कम कर दिया गया है। पहले इन पर 48% टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब यह घटाकर 40% कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की बात करें तो उन पर कोई बदलाव नहीं हुआ है और पहले की तरह ही सिर्फ 5% टैक्स लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें- GST 2.0 का बड़ा असर: टोयोटा की कारें 3.5 लाख तक सस्ती, फॉर्च्यूनर-इनोवा पर बंपर डिस्काउंट

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img