Motor Mative

जीप कंपास को मिला स्टैंडस्टॉर्म एडिशन

Jeep Compass Sandstorm Edition

जीप इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी जीप कंपास के नए एडिशन स्टैंडस्टॉर्म (Jeep Compass Sandstorm Edition) को भारत में लॉन्च कर दिया है। निर्माता ने इसे स्पोर्ट्स लॉन्गिट्यूड और लॉन्गिट्यूड ओ वेरिएंट्स में पेश किया है।

अमेरिकन ऑटोमेकर जीप ने भारत में अपनी पॉपुलर एसयूवी जीप कंपास के नए एडिशन स्टैंडस्टॉर्म (Jeep Compass Sandstorm Edition) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे स्पोर्ट्स, लॉन्गिट्यूड और लॉन्गिट्यूड (O) वेरिएंट में पेश किया है। एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज पैकेज के साथ पेश इस एसयूवी के लिए ग्राहकों को 50 हजार रुपये की अधिक रकम देनी होगी। ऑफ-रोडिंग प्रेमियो के लिए कंपास स्टैंडस्टॉर्म एडिशन बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स में।

Jeep Compass Sandstorm Edition Exterior & Interior

कम्पास सैंडस्टॉर्म एडिशन के बाहरी हिस्से में बोनट और साइडों पर कस्टम सैंडस्टॉर्म थीम वाले डिकल्स और फ्रंट फेंडर के ऊपर एक अनूठा बैज दिया गया है। इसी के साथ इंटीरियर में नए सीट कवर, प्रोग्रामेबल एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट और रियर डैशबोर्ड कैमरा, नए फ्लोर मैट और एक अन्य सैंडस्टॉर्म बैज शामिल हैं। ये अपग्रेड इस स्पेशल एडिशन को अलग लुक देते हैं, साथ ही इसमें प्रीमियम मिड-साइज़ एसयूवी की सभी विशेषताएं बरकरार रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें- नए अपडेट्स और दो नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हुई 2025 Honda Shine 100, कीमत सिर्फ इतनी…

Price and Variant

तीन वेरिएंट में पेश जीप कंपास स्टैंडस्टॉर्म एडिशन जिसमें स्पोर्ट्स, लॉन्गिट्यूड और लॉन्गिट्यूड (O) शामिल है। चुने गए वेरिएंट्स के आधार पर भारतीय बाजार में इस धाकड़ ऑफ-रोडर एसयूवी की कीमत 19.49 लाख रुपये लेकर 27.33 लाख रुपये तक है

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम)
स्पोर्ट्स19.49 लाख
लॉन्गिट्यूड22.83 लाख
लॉन्गिट्यूड (O)25.33 लाख
लॉन्गिट्यूड (O) AT27.33 लाख

Engine

जीप कंपास स्टैंडस्टॉर्म एडिशन में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस एसयूवी को 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें- ऑल ब्लैक एक्सटीरियर के साथ महिंद्रा XUV700 का Ebony Edition 19.64 लाख रुपये में हुआ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल्स

Exit mobile version