Motormative

महिंद्रा XUV700 का Ebony Edition 19.64 लाख रुपये में लॉन्च

XUV700 Ebony Edition

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑल ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ XUV700 के Ebony Edition को पेट्रोल और डीजल विकल्प के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

महिंद्रा XUV700 के Ebony एडिशन को पेट्रोल और डिजल विकल्प के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे मैनुअल ओर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। घरेलू बाजार में इस धाकड़ एक्सयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.64 लाख रुपये है। इस नए एडिशन में नेपॉली ब्लैक ऑप्शन की जगह नया स्टील्थ ब्लैक एक्सटीरियर पेंट दिया गया है।

XUV700 Ebony Edition

यह भी पढ़ें- फुल हाइब्रिड सेटअप के साथ जल्द आ रही! न्यू जनरेशन Maruti Wagon R, साल 2026 में आएगी भारत

Mahindra XUV700 Ebony Edition Exterior

XUV700 Ebony एडिशन में स्टील्थ ब्लैक पेंट स्कीम के साथ ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट्स दी गई हैं। इस एसयूवी में ब्लैक-ऑन-ब्लैक ग्रिल इंसर्ट और ब्लैक-आउट ORVMs भी दिए गए हैं। जबकि इसमें 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर साइड डोर और टेलगेट पर एबोनी बैजिंग भी दी गई है। एबोनी एडिशन में कोई डिज़ाइन अपडेट नहीं है क्योंकि इसमें रेगुलर मॉडल जैसी ही स्टाइलिंग है।

केबिन में डार्क-क्रोम एयर वेंट्स, डार्क-क्रोम स्टीयरिंग व्हील इंसर्ट और लाइट ग्रे रूफ लाइनर के साथ ऑल-ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री है। डैशबोर्ड को ब्लैक थीम में फ़िनिश किया गया है, लेकिन इसमें सेंटर कंसोल और डोर पैनल पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं। सीटें भी कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ ब्लैक में उपलब्ध हैं। हालाँकि, एबोनी एडिशन केवल टॉप-ऑफ़-द-लाइन AX7 और AX7 L सात-सीटर वेरिएंट में बेचा जाएगा।

इसके अलावा इसमें वेलकम रिट्रेक्ट के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर मेमोरी सीट, स्काईरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, बिल्ट-इन एलेक्सा, ऑटो बूस्टर हेडलैंप, कस्टम ड्राइव मोड, 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम, मेमोरी फंक्शन के साथ ORVMs, ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन, स्मार्ट डोर हैंडल, वैलेट मोड, एडास सूट और 7-एयरबैग (तीसरी पंक्ति तक कर्टन एयरबैग) जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

Powertrain

निर्माता ने इसके पावरट्रेन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। XUV700 Ebony Edition पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उलब्ध हैं, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन देखने को मिलेगा। इसमें 2.0-लीटर mStallion I4 टर्बो पेट्रोल और 2.2- लीटर mHawk I4 टर्बो डीजल इंजन दिए गए हैं। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी 700 Ebony एडिशन के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 19.64 लाख रुपये है। वहीं पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 21.04 लाख रुपये है। इसके अलावा डीजल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 20.94 लाख रुपये और और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 24.14 लाख रुपये है।

Exit mobile version