HomeBike News2026 Kawasaki Versys-X 300 भारत में लॉन्च; एडवेंचर सेगमेंट की दमदार बाइक...

2026 Kawasaki Versys-X 300 भारत में लॉन्च; एडवेंचर सेगमेंट की दमदार बाइक अब नए कलर में

2026 Kawasaki Versys-X 300: कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 एडवेंचर बाइक को नए रंग विकल्प के साथ भारत में लॉन्च किया गया है।

कावासाकी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल वर्सेस-एक्स 300 (Versys-X 300) बाइक को भारत में नए अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब ₹3.49 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। इस साल कंपनी ने इस बाइक में किसी तरह का बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, लेकिन अब यह एक नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी जिसमें, कैंडी लाइम ग्रीन/मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक शामिल है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

नई कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 (2026 Kawasaki Versys-X 300) में डुअल-चैनल ABS दिया गया है जो बेहतर कंट्रोल और ब्रेकिंग सेफ्टी सुनिश्चित करता है। बाइक में एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो बेसिक राइडिंग इंफॉर्मेशन दिखाता है। हालांकि फीचर्स के मामले में यह बाइक काफी सिंपल रखी गई है ताकि इसका फोकस “राइडिंग एक्सपीरियंस” पर बना रहे।

यह भी पढ़ें- भारत में बनी Jimny 5-Door की विदेशों में धूम, एक्सपोर्ट हुए 1 लाख यूनिट्स

कावासाकी ने 2026 मॉडल में नया कैंडी लाइम ग्रीन/मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर जोड़ा है। यह पहले से उपलब्ध मेटालिक ओशन ब्लू/पर्ल रोबोटिक व्हाइट कलर को जॉइन करेगा। यह नया कलर वर्जन बाइक को और भी स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देता है, जो एडवेंचर राइडर्स को जरूर पसंद आएगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई कावासाकी वर्सेस-एक्स 300 में वही भरोसेमंद 296 सीसी, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो छह-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ आता है। यह इंजन 39 एचपी की पावर और 26 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावरफुल इंजन की वजह से बाइक लंबी दूरी की सवारी और हाईवे टूरिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है।

यह भी पढ़ें- नई ट्रायम्फ ट्राइडेंट का हुआ ग्लोबल डेब्यू, जल्द भारत में होगी एंट्री

Kawasaki Versys-X 300 को एक बैकबोन स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है, जो इसे मजबूती और स्थिरता प्रदान करता है। बाइक में आगे की तरफ 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है जिसमें 130 मिमी ट्रैवल है, जबकि पीछे  यूनी-ट्रैक मोनोशॉक के साथ 148 मिमी ट्रैवल मिलता है। सुरक्षित ब्रेकिंग के लिए इसमें सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप दोनों पहियों पर दिया गया है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img