HomeBlogकिआ इंडिया का बड़ा प्लान, दूसरी फैक्ट्री के लिए 18,800 करोड़ का...

किआ इंडिया का बड़ा प्लान, दूसरी फैक्ट्री के लिए 18,800 करोड़ का निवेश

Kia India Second Plant Investment: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किआ इंडिया (Kia India) ने दूसरी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री स्थापित करने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट पर कंपनी और उसके सप्लायर पार्टनर्स मिलकर करीब 18,800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

Kia Second Plant Investment

किआ इंडिया ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ नई फैक्ट्री के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्लांट 465 एकड़ जमीन पर तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट से करीब 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

नई फैक्ट्री में हर साल 2 लाख वाहन बनाने की क्षमता होगी। इसके शुरू होने के बाद किआ इंडिया की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 6 लाख यूनिट से ज्यादा हो जाएगी। फिलहाल कंपनी की मौजूदा फैक्ट्री में सालाना 4.3 लाख वाहन बनाने की क्षमता है।

कंपनी के मुताबिक, नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उत्पादन 2030 की शुरुआत तक शुरू होने की उम्मीद है। यहां कंपनी के आने वाले ICE और EV मॉडल्स का निर्माण किया जाएगा। इससे भारतीय बाजार में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों तरह की कारों के लिए किआ की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

Kia India Manufacturing Expansion

किआ की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री भी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में स्थित है। कंपनी ने इस प्लांट को स्थापित करने के लिए शुरुआत में 2.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।

इस फैक्ट्री की सालाना उत्पादन क्षमता 4.3 लाख यूनिट है। यहां 24,000 से ज्यादा कर्मचारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम करते हैं। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदा कारों के साथ ICE, EV, CNG और Hybrid पावरट्रेन वाली गाड़ियों का कारोबार करती है।

नई फैक्ट्री के लिए किया जाने वाला 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किआ और उसके सप्लायर पार्टनर्स मिलकर करेंगे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 18,800 करोड़ रुपये बैठती है।

इस विस्तार के साथ किआ भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि नई फैक्ट्री में आने वाले इलेक्ट्रिक और पारंपरिक इंजन वाले मॉडल्स का उत्पादन होगा।

यह भी पढ़ें- Denza Z9 GT भारत में लॉन्च, कीमत 1.57 करोड़ रुपये

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें