Kia Sonet India sales: सोनेट की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी लगातार मजबूत बिक्री से लगाया जा सकता है। बीते दो वर्षों में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सालाना बिक्री 1 लाख यूनिट से ज्यादा रही है।
Kia Sonet India sales: किआ इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सोनेट (Kia Sonet) ने भारत में 5 लाख यूनिट बिक्री का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि इस बात का सबूत है कि भारतीय ग्राहक सोनेट को कितना पसंद कर रहे हैं। लॉन्च के बाद से ही यह एसयूवी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है।

किआ की कुल बिक्री में सोनेट की बड़ी हिस्सेदारी
किआ की कुल बिक्री में सोनेट की भूमिका बेहद अहम बन चुकी है। कंपनी के अनुसार, Kia Sonet की हिस्सेदारी किआ इंडिया की कुल घरेलू बिक्री में लगभग 35 प्रतिशत है। इसका मतलब यह है कि भारत में बिकने वाली हर तीन किआ कारों में से एक सोनेट होती है। यह आंकड़ा साफ तौर पर दिखाता है कि सोनेट अब सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि किआ ब्रांड की मजबूत रीढ़ बन चुकी है और कंपनी की सफलता में इसकी बड़ी भूमिका है।
Kia Sonet India sales: लगातार दो साल 1 लाख से ज्यादा बिक्री
Sonet की लोकप्रियता का अंदाजा इसकी लगातार मजबूत बिक्री से लगाया जा सकता है। बीते दो वर्षों में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सालाना बिक्री 1 लाख यूनिट से ज्यादा रही है। ऐसे सेगमेंट में जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, वहां लगातार दो साल तक इतना बड़ा बिक्री आंकड़ा हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
एक्सपोर्ट मार्केट में भी Sonet का जलवा
Kia Sonet ने न सिर्फ भारतीय बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अब तक इस SUV की 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया जा चुका है। सोनेट को लगभग 70 देशों में भेजा गया है, जिनमें मिडिल ईस्ट, सेंट्रल और साउथ अमेरिका, मैक्सिको और APAC यानी एशिया-पैसिफिक क्षेत्र शामिल हैं। यह उपलब्धि किआ इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी और ग्लोबल स्तर पर ब्रांड पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Kia Sonet को कई इंजन और गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलता है, जबकि 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक विकल्प के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 1.5 लीटर डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यही विविधता सोनेट को हर तरह के ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट एसयूवी बनाती है।
किआ इंडिया (Kia India) का आधिकारिक बयान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर सनहैक पार्क ने कहा कि Sonet का 5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार करना कंपनी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि बिकने वाली हर Sonet उस ग्राहक का प्रतीक है जिसने Kia पर भरोसा जताया है। कंपनी आगे भी आकर्षक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के जरिए ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।
नई कावासाकी Ninja 300 भारत में लॉन्च, ₹3.17 लाख में मिला नया स्पोर्टी अवतार