Kia Sonet Price Hike: अगर आप किआ सोनेट (Kia Sonet) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब इस लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि, कंपनी ने केवल कीमतें बढ़ाई हैं। फीचर्स और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
किआ इंडिया ने सोनेट की पूरी लाइनअप की कीमतों में संशोधन किया है। अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.41 लाख हो गई है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत अब ₹14.18 लाख तक पहुंच गई है। नई कीमतें सभी वेरिएंट्स पर तुरंत प्रभाव से लागू हो चुकी हैं।
प्राइस हाईक के तहत हर वेरिएंट की कीमत अलग-अलग बढ़ी है। खरीदारों को अब पहले के मुकाबले ₹3,300 से लेकर ₹28,300 तक ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि किस वेरिएंट पर सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद सोनेट के फीचर्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। दरअसल, कंपनी ने इसकी इक्विपमेंट लिस्ट में कोई नया फीचर नहीं जोड़ा है। साथ ही, किसी फीचर को हटाया भी नहीं गया है।
Kia Sonet के इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प
किआ सोनेट पहले की तरह तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध रहेगी।
इंजन विकल्प:
- 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल
- 1.5-लीटर डीजल
ट्रांसमिशन विकल्प:
- 5-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड iMT
- 6-स्पीड ऑटोमैटिक
- 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT)
इसके अलावा, ट्रांसमिशन विकल्प वेरिएंट और इंजन के अनुसार उपलब्ध होंगे।
किआ सोनेट क्यों बनी हुई है लोकप्रिय?
किआ सोनेट अपने आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कई इंजन विकल्पों के कारण भारतीय बाजार में मजबूत पहचान रखती है। वहीं, यह SUV अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसी वजह से इसकी बिक्री लगातार मजबूत बनी रहती है।

