HomeBlogकिआ सोनेट के नए दाम जारी, 2026 में दूसरी बार बढ़ीं एसयूवी...

किआ सोनेट के नए दाम जारी, 2026 में दूसरी बार बढ़ीं एसयूवी की कीमतें

Kia Sonet Price Hike: किआ सोनेट की कीमतों में ₹9,000 तक बढ़ोतरी की गई है। साल 2026 में यह एसयूवी की कीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे इसके चुनिंदा पेट्रोल और टर्बो वेरिएंट महंगे हो गए हैं।

Kia Sonet Price Hike

किआ सोनेट (Kia Sonet) की कीमतों में वेरिएंट के आधार पर ₹4,000 से ₹9,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर ₹4,000 बढ़ाए गए हैं, जबकि कुछ टर्बो iMT और DCT वेरिएंट्स ₹9,000 महंगे हुए हैं।

नई कीमतों के मुताबिक, HTE पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत ₹7,44,900 हो गई है। वहीं, HTE (O) पेट्रोल MT अब ₹7,87,900 और HTK (O) पेट्रोल MT ₹8,88,900 में उपलब्ध है। HTK+ पेट्रोल MT की कीमत ₹9,27,900 हो गई है। इसके अलावा, HTK (O) टर्बो iMT की कीमत ₹9,33,900 और HTK+ टर्बो iMT की कीमत ₹10,28,900 हो गई है।

HTK+ टर्बो DCT की नई कीमत ₹11,08,900 है। वहीं, HTX टर्बो DCT अब ₹11,83,900 और GTX+ टर्बो DCT ₹13,84,900 में उपलब्ध है। ये सभी कीमतें रुपये में हैं।

यह भी पढ़ें- महिंद्रा बोलेरो बोल्ड एडिशन पेश, ब्रॉन्ज एक्सेंट और नए इंटीरियर से बदला लुक

Engine and Features

किआ सोनेट में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं। इनमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 82 bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 114 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है।

फीचर्स की बात करें तो एसयूवी में 10.25-इंच की सेंटर स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 7-स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसके अलावा, किआ सोनेट में 360-डिग्री कैमरा, सनरूफ और लेवल-1 ADAS भी मिलता है। कंपनी ने 2026 के अपडेट में दो नए ऑटोमैटिक वेरिएंट और एक नया कलर विकल्प भी पेश किया था।

यह भी पढ़ें- होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट V CVT वेरिएंट डीलरशिप पर पहुंची

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें