Site icon Motor Mative

किआ सोरेन्टो के नए टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता, 4 सितंबर को भारत में शानदार एंट्री

Kia Sorento India Launch teaser showing the upcoming premium SUV before its September debut

Kia Sorento: किआ इंडिया ने भारत में लॉन्च से पहले अपकमिंग SUV किआ सोरेन्टो का एक और टीजर जारी किया है, और पुष्टि की है कि इसका भारतीय डेब्यू 4 सितंबर को होगा। नए डिजाइन, प्रीमियम केबिन और संभावित हाइब्रिड पावरट्रेन की वजह से यह लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है।

Kia Sorento Design

जारी किए गए नए टीजर में किआ सोरेन्टो (Kia Sorento) की डिजाइन भाषा पहले से अधिक आधुनिक नजर आता है। SUV में शार्प स्टाइलिंग, आकर्षक एलिमेंट्स और प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी पूरी डिजाइन का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा, नए एक्सटीरियर अपडेट इसे मौजूदा मॉडल से ज्यादा दमदार और प्रीमियम पहचान देने की तैयारी में हैं।

कंपनी ने अभी केबिन की तस्वीरें साझा नहीं की हैं। हालांकि, लॉन्च के करीब इंटीरियर, सीटिंग लेआउट और अन्य सुविधाओं से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। अगर बात करें सोरेन्टो की, तो यह ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम फैमिली SUV के तौर पर जानी जाती है। ऐसे में भारतीय मॉडल में भी आधुनिक केबिन मिलने की उम्मीद है।

Kia Sorento Powertrain

किआ सोरेन्टो में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी होगी, जो इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम का हिस्सा बनाएगी। इस सेटअप का फायदा बेहतर ईंधन दक्षता और स्मूद ड्राइविंग अनुभव के रूप में मिल सकता है। वहीं, चुनिंदा वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे खराब रास्तों पर बेहतर पकड़ मिलेगी।

Features

कंपनी ने अभी फीचर्स की पूरी सूची जारी नहीं की है। हालांकि, लॉन्च के समय इसके स्पेसिफिकेशन और वेरिएंट लाइनअप का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा, किआ (Kia) अपनी प्रीमियम SUV होने के कारण इसमें कई आधुनिक कनेक्टिविटी और कम्फर्ट फीचर्स देने की तैयारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें- 28 अगस्त को लॉन्च होगी MG Hector Hawk, मिलेगा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन

किआ सोरेन्टो ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षा और गुणवत्ता के लिए कई सम्मान हासिल किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय मॉडल में भी आधुनिक सुरक्षा तकनीकों पर खास ध्यान दिया जाएगा। हालांकि, भारत में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Booking Details

इच्छुक ग्राहक किआ सोरेन्टो की प्री-बुकिंग देशभर के अधिकृत किआ डीलरशिप पर जाकर करा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी ने साफ किया है कि लॉन्च के करीब इसकी कीमत, वेरिएंट और विस्तृत स्पेसिफिकेशन का ऐलान किया जाएगा।

सोरेन्टो साल 2002 से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब तक इसकी 132 देशों में 48 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। फिलहाल यह अपने चौथे जनरेशन मॉडल में उपलब्ध है। वहीं, यह किआ के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में भी शामिल रही है।

Exit mobile version